फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Online harassment of children due to spending more time on the Internet

इंटरनेट पर अधिक समय बिताने से बच्चों का हो रहा ऑनलाइन उत्पीड़न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Online harassment of children due to spending more time on the Internet
इंटरनेट पर अधिक समय बिताने के कारण बच्चों का ऑनलाइन उत्पीड़न होने लगा है। विशेष रूप से ऑनलाइन शोषण, अश्लील संदेशों का आदान-प्रदान, पोर्नोग्राफी के संपर्क में आना और साइबर धमकी का भी बच्चे सामना कर रहे हैं। यह कहना है राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. रवि शंकर का। वे बुधवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय के कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से चल रही कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने ‘सोशल मीडिया : समावेश, प्रतिनिधित्व एवं नारी सुरक्षा’ विषय पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना काल में वैश्विक स्तर पर साइबर अपराध में 600 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। भारतीय परिप्रेक्ष्य में बच्चों के खिलाफ साइबर क्राइम के मामलों में लगभग 400 फीसदी बढ़त हुई है। इनमें से लगभग 90 प्रतिशत मामले यौन कृत्यों से जुड़े थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत वर्ष बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराधों के कुल 842 मामले सामने आए, जिनमें से अधिकतर मामले बच्चों को यौन कृत्यों में चित्रित करने वाली सामग्री को प्रकाशित करने या प्रसारित करने से संबंधित रहे। इन हालात में नारी सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा होना स्वाभाविक है। उत्तर प्रदेश इन मामलों में प्रथम स्थान पर है जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल दूसरे और तीसरे स्थान पर है। बच्चों को ऑनलाइन उत्पीड़न से बचाने के लिए जरूरत है कि माता-पिता और शिक्षण संस्थान मिलकर उन्हें जागरूक करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सरिता कुमार ने की। प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. शिवाली, डॉ. विकास अत्री, डॉ. अनीता जून, डॉ. ममता, निशा, दुर्गेश, भानुप्रिया और मोनिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed