{"_id":"69124d03bc15551dcb002629","slug":"online-draw-for-agricultural-machinery-391-farmers-selected-karnal-news-c-18-knl1008-777728-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कृषि यंत्राें के लिए निकाला गया ऑनलाइन ड्रॉ, 391 किसानों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कृषि यंत्राें के लिए निकाला गया ऑनलाइन ड्रॉ, 391 किसानों का हुआ चयन
Tue, 11 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
करनाल। कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी देने के लिए लघु सचिवालय में सोमवार को डीएलसीई सदस्यों और किसानों के समक्ष ऑनलाइन ड्रॉ निकला गया। इसमें 391 किसानों का चयन हुआ। उप-कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार अतिरिक्त मशीनों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके तहत सोमवार को उपमंडल अधिकारी अनुभव मेहता की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रॉ निकाला गया। हालांकि इससे पहले भी 1110 किसानों का चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2025-26 के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा के पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर 20 अगस्त 2025 तक कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 1904 किसानों ने कुल 3509 कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्र खरीदने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है। ब्यूरो
विज्ञापन