फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   onions rate : problem for women

प्याज ने बढ़ते भावों ने निकाले गृहणियों के आंसू

Tue, 17 Sep 2013 10:38 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 17 Sep 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
onions rate : problem for women
निरंतर बढ़ रहे प्याज के भाव ने गृहणियों के आंसू निकाल दिए हैं। प्याज के अभाव में जहां सब्जियों का जायका बिगड़ रहा है, वहीं, लगातार बढ़ रहे भाव के कारण महिलाओं का यूपीए सरकार के प्रति पारा हाई हो रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं की जुबानी का जिक्र करें तो केंद्र की यूपीए सरकार ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। दाल, रोटी महंगी होने के बाद अब चटनी खाने के काबिल भी लोगों को सरकार नहीं छोड़ रही है। पिछले कई माह से प्याज का भाव साठ रुपये पर अटका पड़ा था। मंगलवार को फिर दोबारा प्याज का भाव उछाल खाने के साथ अस्सी रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन


अब बारिश का सीजन भी नहीं है, जो माल आने में दिक्कत हो। चार महीने पहले ही प्याज का भाव साठ रुपये तक पहुंच गया था। यूं तो अस्सी तक भी पहुंचा था लेकिन साठ पर आकर फिर अटक गया। मंडी में खरीदारी करने वाले लोगों की आंख में प्याज के भाव ने आंसू रुला दिए हैं, जो लोग दस से 15 रुपये किलो के भाव में पांच से दस किलो एक साथ प्याज खरीदते थे, वे अब आधा किलो प्याज भी विचार कर खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने भाव में 15 रुपये किलो भी प्याज लगाई जाए तो दो किलो प्याज आना चाहिए लेकिन मंगलवार के भाव ने तो 15 रुपये के ग्राहक को प्याज दुकान पर जाने से ही मना कर दिया है। रसोई का पूरा बजट इस कारण बिगड़ गया है। पंद्रह रुपये का 250 ग्राम भी प्याज नहीं आता।

शहर की गृहणियों बसंत विहार निवासी संतोष कुमारी, मॉडल टाउन निवासी कृष्णा देवी, वजीरचंद कॉलोनी निवासी सरोज वर्मा, सेक्टर 13 निवासी सिम्मी, चार चमन निवासी मोनू कांगड़ा, चौड़ा बाजार निवासी गौतम जैन समेत अन्य ने बताया कि यूपीए सरकार ने महंगाई के नाम पर मध्यम वर्ग के लोगों को पहले ही मार दी है।

अब प्याज के भाव के नाम पर सरकार लोगों को लूटने के अलावा कुछ नहीं कर रही। सरकार चाहे तो एक दिन में ही देश भर की मंडियों में प्याज का भाव दो रुपये किलो भी हो सकता है। सरकार को जमाखोरों और बिचौलियों पर शिकंजा कसना होगा। ऐसा सरकार करेगी नहीं। सरकार का स्वयं का स्वार्थ है।

स्वार्थ नहीं होता तो सरकार प्याज को महंगा नहीं होने देती। अब मंडी में प्याज कहीं सत्तर तो कहीं अस्सी रुपये किलो बिक रहा है। गृहणियों की रसोई से प्याज हट गया है। केवल मजबूरी में लोग खरीदारी कर रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों को विरोध करना चाहिए। कई साल पहले दिल्ली में प्याज के भाव आसमान छूने पर भाजपा की सुषमा स्वराज की सरकार चली गई थी।


केंद्र में भी ऐसा हो सकता है। सब्जी मंडी के दुकानदार राजू, अमर सिंह, पप्पी ने कहा कि प्याज के भाव ने उपभोक्ताओं के साथ दुकानदारों को भी रुला रखा है। सस्ता होने पर उपभोक्ता खरीदारी अधिक करता है और महंगा होने पर कम करता है। ऐसे में उन लोगों को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। प्याज समेत तमाम चीजों के भाव सस्ते होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed