फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One worker died after being burnt in a factory, two others are in critical condition.

Karnal News: फैक्टरी में झुलसे एक मजदूर ने तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर

Wed, 25 Feb 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 25 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
One worker died after being burnt in a factory, two others are in critical condition.
घरौंडा रामाअवध की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। मधुबन थाना क्षेत्र के कैरवाली गांव स्थित टायर पिघलाकर फर्नेस ऑयल बनाने वाली फैक्टरी में हुए धमाके में झुलसे पांच मजदूरों में से यूपी के प्रयागराज जिले के गांव नारायणपुर के निवासी रामावध ने मंगलवार को पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। संजय, जनार्दन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल मुकुरघुन करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल हैं। मधुबन थाना पुलिस ने आरोपी फैक्टरी मालिक सुमित, राहुल और केयरटेकर बलराज को गिरफ्तार नहीं किया है।
21 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे गांव कैरवाली के पास स्थित बजरंग इंडस्ट्रीज में टायर पिघलाने का काम चल रहा था। इसी दौरान रिएक्टर मशीन का मुख्य दरवाजा खोलते समय जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ मशीन से आग और कार्बन तेज गति से बाहर निकला, जिसकी चपेट में आकर पास खड़े चार मजदूर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गांव नरायणपुर निवासी मुराली सहानी, रामावध, संजय और जनार्दन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा एक अन्य श्रमिक मुकुरघुन भी झुलस गया।
विज्ञापन

सभी को पहले करनाल के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते संजय, रामावध और जनार्दन को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। मुराली साहनी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

सुरक्षा उपकरण न मिलने से गई मजदूर की जान

हादसे में झुलसे मुराली साहनी ने बताया कि रामावध के परिवार में पत्नी और 18 साल का बेटा है। अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार मजदूरों ने कंपनी मालिक सुमित, राहुल और केयरटेकर बलराज से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की थी। हर बार उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता था। अगर सुरक्षा उपकरण होते तो मजदूर की जान बच सकती थी।

घरौंडा रामाअवध की फाइल फोटो

घरौंडा रामाअवध की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed