{"_id":"68f3e71eb16c10b955029b2c","slug":"one-thousand-sanitation-workers-will-voluntarily-clean-the-city-karnal-news-c-18-knl1008-762242-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एक हजार सफाईमित्र स्वेच्छा से करेंगे शहर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एक हजार सफाईमित्र स्वेच्छा से करेंगे शहर की सफाई
विज्ञापन
करनाल। दिवाली पर शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निगम के सफाईमित्रों ने अपने कंधों पर उठा ली है। सरकारी अवकाश होने के बाद भी निगम के लगभग एक हजार सफाईकर्मी दिवाली के दिन स्वेच्छा से सफाई का काम करेंगे। सफाईमित्रों ने स्वयं पहल करते हुए कहा है कि त्योहार के दिन शहर में गंदगी न फैले, इसके लिए वे अपनी सेवाएं देंगे। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी जारी रहेगा।
निगम अधिकारियों के अनुसार शहर से रोजाना करीब 230 टन कूड़ा उठाया जाता है। दिवाली के दिन पूजा सामग्री, सजावट और बाजारों से निकलने वाले कचरे की मात्रा बढ़ जाती है। शहर के चार जोन बनाकर सभी जोनल अफसरों और सफाई पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सफाई के बारे में निगम के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2700 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।