फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one more old man died by corona, ghronda mla positive

कोरोना से एक और बुजुर्ग की मौत, घरौंडा विधायक भी संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
one more old man died by corona,  ghronda mla positive
घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण सहित जिले में 70 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। साथ ही सेक्टर 5 निवासी 67 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की मौत हो गई है। साथ ही दो अन्य मोहाली निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों का भी करनाल में संस्कार किया गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज का एक डॉक्टर, एसपी कमांडो ऑफिस में तैनात पुलिस कर्मचारी सहित दो पुलिस कर्मी, बिजली निगम कर्मचारी, प्रोफेसर, वकील व बैंक मैनेजर भी पॉजिटिव पाये गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 45128 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि इनमें से 41946 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2232 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 23 की मौत हो चुकी है, 632 एक्टिव तथा 1577 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। जिले में मंगलवार को 70 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 3 केस एंटीजेन टेस्ट तथा 67 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले पॉजिटिव केस
सेक्टर 7 में 6 केस, शामनगर में 5 केस, हांसी रोड पर दो, सेक्टर 6 में चार, शिव कॉलोनी में तीन, अर्जुन कॉलोनी में 3, अमृतपुर गांव में दो, मॉडल टाउन में दो, मधुबन, फूसगढ़ रोड़ान, सुभाष गेट, प्रेम नगर, जैनपुर साधना, सेक्टर 9, बड़ागांव, पालम कॉलोनी, मिठन मोहल्ला, फूसगढ़, गांव नवीपुर, रास रेजिडेंट, विकास कॉलोनी सेक्टर 13, सेक्टर 8, वकील पुरा, सेक्टर 9, रामनगर गांव उपलना, गांव खोरा खेड़ी, सहित अन्य क्षेत्रों में एक-एक पॉजिटिव केस पाया गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed