फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one lakh flew over narcotics to consumer in the bank

नशीला पदार्थ सूंघाकर 1 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
one lakh flew over narcotics to consumer in the bank
एसबीआई से 1 लाख रुपए निकलवाकर ले जा रहे व्यक्ति से नशीला पदार्थ सूंघाकर एक लाख रुपये ठग लिए। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सरकारी अस्पताल में कार्यरत माली कश्मीरी लाल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गया था। वह वहां से 1 लाख रुपए निकलवाने के बाद साइकिल पर घर लौटने लगा तो किसी ने नशीला पदार्थ सूंघाकर 1 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। ठगी का पता उसे तब चला जब बेहोशी की हालत से उबरने के बाद घर पहुंचकर अपना थैला देखा। पैसे गायब होने का पता चलने पर वह फिर बेहोश हो गया। हालांकि बेहोशी की हालत से बाहर आने के बाद उसे कुछ याद नहीं है। पुलिस ने कश्मीरी लाल के पुत्र रवि की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटवार खाने के पास पड़ा रहा बेहोश
बताया जा रहा है कि पीड़ित काफी समय तक पटवार खाने के पास बेहोश पड़ा रहा। होश आने पर वह साइकिल पर अस्पताल में स्थित अपने क्वार्टर पर आया और थैला देखा तो 1 लाख रुपए की रकम गायब थी। परिजनों के पूछने पर पीड़ित ने बताया कि वह 1 लाख रुपए बैंक से निकलवाकर लाया था। जो कि थैले में नहीं है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा
इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि कश्मीरी लाल नाम के व्यक्ति से किसी ने नशीला पदार्थ सूंघाकर 1 लाख रुपए लूट लिए हैं। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतपाल सिंह, प्रभारी, थाना इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed