{"_id":"64bb75c4ec30d1049d06b629","slug":"one-died-in-accident-in-karnal-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal Accident: दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में किशोर की मौत, गर्दन में घुसा बाइक का हैंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal Accident: दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में किशोर की मौत, गर्दन में घुसा बाइक का हैंडल
Sat, 22 Jul 2023 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:53 AM IST
सार
बाला बस्ती निवासी रवि (18) शुक्रवार को अपने चाचा बलविंदर के साथ गगसीना गांव जा रहा था। गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान बाइक का हैंडल रवि की गर्दन में घुस गया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल
विस्तार
करनाल के गगसीना गांव के पास गोशाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक का हैंडल किशोर की गर्दन में घुस गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि किशोर अपने परिवार में इकलौता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बाला बस्ती निवासी रवि (18) शुक्रवार को अपने चाचा बलविंदर के साथ गगसीना गांव जा रहा था। गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान बाइक का हैंडल रवि की गर्दन में घुस गया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने बताया कि रवि के घर में उसकी मां और बहन है। पिता का काफी समय पहले निधन हो गया था। परिवार की जिम्मेदारी रवि पर थी। मेहनत मजदूरी करके मां ने आठ माह पहले उसकी शादी की थी। रवि कामकाज में मां का हाथ बटाता था।