फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One died due to scorched fire in the quilt while sleeping in the house

शराब के नशे में बीड़ी पीने पर जल गई रजाई, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
One died due to scorched fire in the quilt while sleeping in the house
गांव खेड़ीमान सिंह में रात को सोते समय रजाई में लगी आग से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीड़ी पीने का आदी था। रात को बीड़ी की चिंगारी से ही लगी आग ने उसे चपेट में ले लिया। आग से जलकर मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव खेड़ीमान सिंह गांव में मुलतान-40 उर्फ राजू अविवाहित था। घर में उसके भाई, भाभी और पिता रहते हैं। परिजनों का कहना है कि मुलतान का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह शराब का सेवन करता था। शनिवार रात को वह शराब का सेवन कर घर आया और रात को घर में जाकर लेट गया। उसने कमरे की कुंडी भी लगा दी। आशंका जताई जा रही है कि रात को उसने बीड़ी पी, जिसकी वजह से रजाई में आग लग गई। पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलता देखा तो उनके घर वालों को सूचना दी। परिजनों व पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मुलतान काफी झुलस गया था। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से डाक्टर ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन परिजन रुपये न होने के कारण उसे वापस घर ले आए। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed