{"_id":"617329d816a89727b51d9ea2","slug":"one-caught-cheating-by-pretending-to-get-job-in-bank-karnal-news-knl87373777","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.67 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव उचानी निवासी ज्योति ने शिकायत में बताया था कि मार्च 2020 में उसका संपर्क आरोपी राहुल वर्मा निवासी वार्ड नंबर-8 इंद्री जिला करनाल हाल रादौर जिला यमुनानगर से हुआ। आरोपी ने शिकायतकर्ता को 40 दिन में पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी लगवाने की बात कहकर उसे विश्वास में ले लिया। आरोपी ने इस बात के लिए अगल-अलग समय पर शिकायतकर्ता से 4.67 लाख रुपये ले लिए। जिसके बाद तय समय के बाद जब पीड़िता ने आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी टाल मटोल करने लगा और आखिरकार आरोपी ने नौकरी लगवाने व रुपये वापस करने से मना कर दिया।
सिटी थाने में 3 जुलाई को मामला दर्ज किया गया। जांच करते हुए एएसआई जयपाल को पता चला कि आरोपी आरोपी राहुल यमुनानगर की जेल में बंद है। 21 अक्तूबर को आरोपी को यमुनानगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया और एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साले के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ इस मामले से पहले भी पांच मामले थाना रादौर जिला यमुनानगर में दर्ज हैं। इन्हीं मामलों में आरोपी जेल में सजा काट रहा था।