फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one black fungus and 13 died by corona

ब्लैक फंगस से एक और कोरोना से गई 13 की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
one black fungus and 13 died by corona
कोरोना की रफ्तार अब जहां धीमी होने लगी है वहीं रिकवरी का आंकड़ा भी नए मामलों की तुलना में दो गुना से ज्यादा पहुंच रहा है। जिले का रिकवरी रेट भी 90.26 पर पहुंच गया है। 44 दिन बाद पहली बार 250 से कम 248 नए केस मिले। वहीं इससे दो गुना ज्यादा 541 मरीज ठीक होकर घर लौटे। लेकिन चिंता की बात यह है कि अब ब्लैक फंगस पैर पसार रहा है। शुक्रवार को ब्लैक फंगस के दो और मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें एक ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से भी सात लोगों की जान गई है। जबकि बलड़ी स्थित श्मशान घाट में कोविड प्रोटोकाल के तहत 13 मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। अब तक 456 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शुक्रवार को नए मिले मामलों में 166 ग्रामीण हैं। नए मामलों में सर्वाधिक 46 गृहिणियां और 18 बच्चे हैं। अंदेशा है कि ये अपने परिवार के किसी संक्रमित या पड़ोस के किसी मरीज से संक्रमित हुए हैं। अब से पहले 7 अप्रैल को 222 केस आए थे। उसके बाद धीरे-धीरे कोरोना का ग्राफ बढ़ता हुआ 800 पार तक भी पहुंचा था। जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.49 प्रतिशत और रिकवरी रेट 90.26 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
विज्ञापन

70 गांवों में हुई स्क्रीनिंग, 14 पॉजिटिव मिले
24 सीएचसी और पीएचसी के अधीन आने वाले 70 गांवों में प्रशासन की ओर से स्क्रीनिंग की जा रही है। शुक्रवार को 587 सैंपल हुए, जिनमें 14 संक्रमित मिले। जबकि अब 16110 सैंपल हुए, जिनमें 680 पॉजिटिव हुए। वहीं जिले में एक अप्रैल से अब तक 23038 कोरोना केस मिले। 50 दिन में 274 की मौत हुई।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस : 110 मरीजों की हो रही स्क्रीनिंग
जिले में अब तक ब्लैक फंगस के 12 मामले मिले हैं और 3 की मौत हुई है। शुक्रवार को नए मिले दो मामलों में वजीद चंद कॉलोनी की 60 वर्षीय यशोदा और शिव कॉलोनी की 50 वर्षीय शारदा संक्रमित मिली। जबकि गांव संगोही के राजपाल की मौत हो गई। इधर, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में दाखिल 110 मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इनमें से जिस मरीज में लक्षण दिखाई देते हैं। उनका सैंपल लेकर लैब में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निसिंग गोशाला के 14 सेवादार और चार कैदी संक्रमित
नए मामलों में गृहिणियों और बच्चों के अलावा सबसे ज्यादा निसिंग गोशाला के 14 सेवादार भी संक्रमित मिले। इसके अलावा 13 किसान, जिला जेल से चार कैदी, 8 मजदूर, पावर हाउस के 6 कर्मचारी, मेडिकल कॉलेज की एएनएम समेत दो कर्मचारी, 3 पुलिसकर्मी और एक आयकर अधिकारी व शिक्षा विभाग के कर्मचारी समेत 12 सरकारी कर्मचारी संक्रमित मिले।

इनकी हुई मौत-
कोविड प्रोटोकाल के तहत बलड़ी स्थित श्मशान घाट में 13 मृतकों का संस्कार किया गया। इनमें इंद्री के 27 वर्षीय अमित कुमार, काछवा की 75 वर्षीय शीला रानी, शेखपुर इंद्री के 70 वर्षीय राजपाल, राजीव कॉलोनी के 50 वर्षीय पवन कुमार, शामली के 40 वर्षीय बलविंद्र सिंह, नई दिल्ली भरत विहार के 60 वर्षीय कमल किशोर, जरनैली कॉलोनी के 59 वर्षीय दप्रिंद कौर, दरबारा कॉलोनी असंध के 70 वर्षीय प्रीतम सिंह, 55 वर्षीय महेंद्र सिंह, नली खुर्द के 42 वर्षीय रमेश, शाहपुर शामली के 28 वर्षीय अजय, अराईपुरा के 36 वर्षीय रविंद्र और संगोही गांव के 62 वर्षीय राजपाल का अंतिम संस्कार हुआ। राजपाल ब्लैक फंगस से भी संक्रमित थे।
यह है जिले का कोरोना मीटर
-कुल सैंपल - 349283
-कुल पॉजिटिव - 37739
-ठीक हो चुके - 34062
-एक्टिव केस - 3221
-कुल मौत - 456
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed