फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One arrested with illegal pistol

Karnal News: अवैध पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
One arrested with illegal pistol
समालखा। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने सोमवार को बस अड्डे से यूपी के शामली के तितरवाड़ा गांव के नोमान को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान जीटी रोड पर मनाना मोड के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि बस अड्डे के बाहर संदिग्ध किस्म का एक युवक घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर युवक की जींस की जेब से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए अवैध पिस्तौल करीब चार महीने पहले यूपी के शामली में एक युवक से कम कीमत पर खरीदा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सोमवार को वह अवैध पिस्तौल को बेचने के लिए अड्डे के पास ग्राहक की फिराक में आया था। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला का एक व आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है। आरोपी करीब चार माह पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed