{"_id":"67a917d04b92c54f530b0763","slug":"one-accused-was-caught-while-stealing-the-other-one-ran-away-karnal-news-c-18-knl1008-578151-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चोरी करते एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चोरी करते एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा भागा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। शहर के गुरुद्वारे वाली गली में शाम के समय दो बदमाशों ने एक घर में सेंध लगाकर नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरों के घर में घुसने की भनक लगते ही आसपास के युवकों ने एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकलने में कामयाब हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आरंभ कर दी।
गुरुद्वारा के पास गली में देवेंद्र इसपुनियानी का मकान है। रविवार की शाम सात बजे महिलाएं गेट पर ताला लगाकर पड़ोस में गईं थी। जैसे ही 10 मिनट के बाद वह अपने घर आईं तो अंदर की लाइट जली दिखी। उन्होंने बाहर आकर चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर कुछ युवक मौके पर एकत्रित हो गए। इस बीच एक चोर घर के अंदर से हजारों रुपए की नकदी जेवरात व मोबाइल लेकर भाग निकला जबकि दूसरे चोर को लोगों ने धर दबोचा। जांच अधिकारी ने बताया कि चोरों के घर में घुसने की सूचना मिली थी, मौके पर एक को काबू किया था जिसको लेकर पुलिस थाने में आ गई है।