{"_id":"06970213d077ccf069d715d0411c5c54","slug":"on-the-wings-of-big-name-company-maze","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कंपनी के नाम पर पंखों का गोरखधंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कंपनी के नाम पर पंखों का गोरखधंधा
अमर उजाला करनाल
Updated Tue, 20 May 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शहर पुलिस ने लाइन पार क्षेत्र और शहर के अर्जुन गेट क्षेत्र में
विज्ञापन
ओरिएंट कंपनी के नाम से नकली मार्का लगा कर सीलिंग फैन और एग्जास्ट फैन
बेचने का भंडाफोड़ किया है।
इस धंधे में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहर के रामनगर और अर्जुन गेट क्षेत्र की दो दुकानों पर रेड की। रेड के दौरान दोनों दुकानों से करीब पांच लाख रुपये का सामान भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
कई दिन पहले मोहाली की स्पीड नेटवर्क कंपनी के निदेशक रमेश दत्त ने एसपी को लिखित शिकायत की थी कि उनकी कंपनी के पंखों को नकली मार्का लगा कर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।
लोगों को नकली सामान दिया जा रहा है। कॉपीराइट एक्ट की अवहेलना कर कंपनी को रगड़ा लगाया जा रहा है। एसपी के आदेश पर सोमवार को कंपनी के अधिकारियों के साथ थाना शहर पुलिस ने अर्जुन गेट क्षेत्र की कृष्ण इलेक्ट्रॉनिक्स पर रेड कर दी। मौके से करीब 100 से अधिक पंखे और एग्जास्ट मिले। दूसरी ओर रामनगर क्षेत्र के राजेंद्रा इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर रेड की गई। वहां से करीब तीस से अधिक पंखे कब्जे में लिए गए। इस दौरान रामनगर पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमार भी साथ रहे।