{"_id":"617c63ad628f3a6573296969","slug":"on-the-assurance-of-dc-the-relatives-raised-the-body-of-the-woman-karnal-news-knl881315103","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी के आश्वासन पर परिजनों ने उठाया महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी के आश्वासन पर परिजनों ने उठाया महिला का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मॉडल टाउन में इलाज के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में बोर्ड द्वारा महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों ने शुक्रवार शाम महिला का शव उठाया। पूरे दिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। डीसी से भी मुलाकात की। डीसी ने परिजनों को सहायता राशि देने, मृतक महिला के पति कुलदीप की नौकरी स्थाई कराने का आश्वासन दिया।
साथ ही कहा कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद लापरवाही मिलने पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने महिला का शव कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह से उठाया। पूरा दिन परिजन व समाज के लोग डॉक्टर पर मामला दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान समाज के लोगों की पुलिस अधिकारी के साथ बहस भी हुई, क्योंकि भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर तैनात था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 304ए का मामला दर्ज कर दिया है।
मॉडल टाउन निवासी कुलदीप ने बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। 28 अक्तूबर को बुखार होने पर उसने अपनी पत्नी सुनिता को मॉडल टाऊन के एक क्लीनिक पर दाखिल कराया था। डॉ. ने ग्लूकोज चढ़ाकर उसकी पत्नी का अल्ट्रासाउंड लिख दिया। उसने पत्नी का अल्ट्रासाउंड भी कराया। इसके बाद डॉक्टर ने दो इंजेक्शन लगाए तो पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर वीरवार को परिजन व समाज के लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। परिजनों की मांग थी कि डॉक्टर पर मामला दर्ज किया जाए, महिला का पोस्टमार्टम बोर्ड से कराया जाए, मृतक महिला के पति को स्थायी नौकरी दी जाए, सहायता राशि दी जाए।