फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On September 12, 7488 candidates will give written examination of HCS

12 सितंबर को 7488 अभ्यर्थी देंगे एचसीएस की लिखित परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
On September 12, 7488 candidates will give written examination of HCS
रनाल। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से 12 सितंबर को एचसीएस की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकल रहित करवाने के लिए एचसीएस स्तर के अधिकारियों को ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया जाएगा। पिछली भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। वहीं, ड्यूटी स्टाफ को भी मोबाइल रखने पर पाबंदी रहेगी। जरूरी जानकारी या सूचना के लिए उन्हें केंद्र के नंबर से ही संपर्क करना होगा। कुल 24 केंद्रों पर दो सत्रों में 7488 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोग के सदस्य डा. पवन कुमार ने बैठक ली और प्रशासन द्वारा किए गए आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने खालसा कॉलेज व रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनने वाले केंद्र का निरीक्षण किया। बैठक में परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एडीसी योगेश कुमार, एसडीएम करनाल गौरव कुमार, एसडीएम इंद्री सुमित सिहाग, नगराधीश अभय सिंह जांगड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्तों की रहेगी नजर
स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ उड़नदस्तों की भी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रहेगी। परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल फोन रखने पर पूर्णत: प्रतिबंध है, अगर किसी के पास मोबाइल फोन मिला तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए परीक्षा केंद्र को एक दिन पहले ही सैनिटाइज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटा पहले मिलेगा प्रवेश
परीक्षा दो चरणों में होगी, सुबह की परीक्षा 10 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा सायं 3 से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा। उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। गेट से ही सभी की बॉयोमैट्रिक हाजिरी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed