{"_id":"582e02f94f1c1b5936900a6a","slug":"on-new-year-in-new-building-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से नए भवन में चलेगा मेडिकल कॉलेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से नए भवन में चलेगा मेडिकल कॉलेज
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेते एसीएस धनपत सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज को पुराने भवन से नए भवन में दिसंबर माह के अंत तक शिफ्ट कर दिया जाएगा, जबकि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य नवंबर माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही जुलाई, 2017 से चिकित्सा शिक्षा का पहला सत्र भी आरंभ किया जाएगा। इसके लिए स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। यह जानकारी चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के एसीएस धनपत सिंह ने दी। वे वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के विभिन्न ब्लॉकों के निर्माण कार्य, नियुक्ति, चिकित्सा में प्रयोग होने वाले उपकरणों की खरीद और मेडिकल कॉलेज की शिफ्टिंग के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरांत पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने लगभग 3 घंटे चली इस बैठक के दौरान एक-एक विषय पर बारीकी से जानकारी ली और देश-विदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में दी जा रही बेहतरीन सुविधाओं का अध्ययन करते हुए करनाल के मेडिकल कॉलेज में इसे लागू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में ईलाज के लिए आए मरीज के रजिस्ट्रेशन से लेकर रिपोर्ट और चिकित्सा शिक्षा में ऑनलाइन सिस्टम लागू करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, नगरनिगम के आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कश्यप, डॉ. पियूष सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार को लेकर कसमकस जारी
घरौंडा। कल्पना चावला मेडिकल विश्वविद्यालय के मुख्य रास्ता बनाने को लेकर कसमकस जारी है। इसी मामले को लेकर एसीएस धनपत सिंह, जिला अतिरिक्त उपायुक्त सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का मौके पर जाकर जायजा लिया। अधिकारियों ने लगभग आंधे घंटे तक यहां का मुआयना किया। एसीएस ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों कुछ निर्देश भी दिए।
बता दें कि मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुख्य रास्ते का मामला अटका हुआ है। पहले जहां गांव कुटेल के किसानों ने रास्ता देने से इनकार कर दिया था, हालात को देखते हुए बाद में गांव ऊंचा समाना के रास्ते मुख्य रास्ता बनाने पर विचार किया गया। इसकी भनक लगते ही गांव कुटेल की पंचायत ने प्रस्ताव पारित करके मुख्य रास्ते (जो विवि को जीटी रोड से जोड़ेगा) के लिए जमीन देने की बात कही। गुरुवार को इसी मसले को लेकर अधिकारियों ने दौरा किया।
विज्ञापन
जिला अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका सोनी ने बताया कि मेडिकल विश्वविद्यालय के मेन रास्ते को लेकर वीरवार को हेल्थ कमीशन धनपत सिंह ने मौके का दौरा किया था। हाईवे से गांव कुटेल में जाने वाले रास्ते के साथ लगती जमीन का निरीक्षण किया गया है। इसके बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेन रास्ते को लेकर ऊंचासमाना से होकर जाने वाले व अन्य रास्तों से रास्ता बनाने के लिए जमीन का निरीक्षण किया जा रहा है। विभागीय रिपोर्ट आने के बाद ही मेन रास्ता बनाने का निर्णय लिया जाएगा।
गांव कुटेल के सरपंच संदीप कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत कुटेल ने कल्पना चावला मेडिकल विश्वविद्यालय के मेन रास्ता गांव ऊंचासमाना पंचायत की जमीन से बनाया जाना था, लेकिन गांव की पंचायत ने एक रेजुलेशन बनाकर जिला अतिरिक्त उपायुक्त को गांव की जमीन से रास्ता बनाने की मांग थी। इसको लेकर वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।