फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   on devlopment, anger on officers, karnal

विकास कार्यों में सुस्ती पर अफसरों को लगाई लताड़

Wed, 03 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Wed, 03 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
on devlopment, anger on officers, karnal
बैठक को संबोधित करते डीसी - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से घोषित विकासात्मक योजनाओं को पूरा करने में देरी बरतने वाले अधिकारियों को डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने मंगलवार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही यह भी चेताया कि ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को सीएम की घोषणाओं को कार्यरूप देनेे, जारी कार्यों और सीएम विंडो की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को स्थानीय पंचायत भवन में बैठक की गई। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों से उपायुक्त ने विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई घोषणा मुख्यालय स्तर पर लंबित हो रही है तो इस संदर्भ में बात करते हुए समाधान निकालें। बैठक में करनाल के नगर निगम क्षेत्र में चलने वाली लोकल बस सर्विस, मटक माजरी कॉलेज में मरम्मत, तरावड़ी में अंडर पास बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण, गांव कुंजपुरा के बस स्टैंड, इंद्री मटक माजरी कॉलेज में बनने वाले स्वीमिंग पूल, सब-तहसील निगदू, काछवा ब्लॉकस्तरीय स्टेडियम, निगदू-नीलोखेड़ी-तरावड़ी में बनने वाले बस स्टैंड संबंधी विषयों पर समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित विषय पर अगर मुख्यालय बात करनी पड़े तो इसमें कतई विलंब ना करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन घोषणाओं पर काम शुरू हो चुका है, उनकी स्टेटस रिपोर्ट जमा करवाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी कुछ कार्यों को इन-प्रोग्रेस बता देते हैं, जबकि वास्तव में काम शुरू ही नहीं हुआ है, इस तरह की गलत रिपोर्टिंग कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्य के साथ-साथ महाराणा प्रताप स्मृति भवन, करनाल एयरपोर्ट के रेनोवेशन और चल रहे कार्यों की स्थिति भी जानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी इंद्री में 50 बेड का अस्पताल बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली गई। उन्होंने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को शहर में किसी एक चौक का नाम माता अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर रखने के बारे में मुख्यालय बात करते हुए इस कार्य को जल्द पूरा करने की बात कही। असंध में बस सबडिपो बनाने विषय पर रोडवेज प्रबंधक जयपाल राणा ने बताया कि संबंधित कार्य की ड्राइंग मुख्यालय स्वीकृति के लिए भेजी जा चुकी है। बस स्टैंड कुंजपुरा के विषय पर डीसी के पूछने पर जयपाल राणा ने बताया कि शिक्षा विभाग से परिवहन विभाग को जमीन स्थानांतरण करने का प्रस्ताव राजस्व विभाग के मुख्यालय में लंबित है, इस विषय में फॉलोअप करने की आवश्यकता है। 

कब तैयार होगा फाइव पोंड सिस्टम
उपायुक्त ने कार्यकारी अभियंता पंचायती राज से जानकारी ली कि निसिंग शहर में बनने वाले फाइव पोंड सिस्टम कब तक तैयार होगा? इस पर एक्सईएन पंचायती राज ने बताया कि बजट अनुमान मुख्यालय भेजा जा चुका है, स्वीकृति मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अंजनथली में 5 करोड़ और शामगढ़ में दो करोड़ रुपयों से होने वाले विकास कार्यों के बारे में उपायुक्त ने अभियंता पंचायती राज से कहा कि जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाना सुनिश्चित करें। इंद्री के गांव इंद्रगढ़ में बनने वाले स्टेडियम के कार्य के बारे में अभियंता पंचायती राज रामफल ने बताया कि शीघ्र ही टेंडर अलॉट करते हुए कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिया कि निशानदेही से संबंधित कोई भी शिकायत लंबित नहीं होनी चाहिए।


एक्सईएन को लताड़ा
सीएम विंडो पर आई शिकायत के निपटारे में देरी बरतने वाले सिंचाई विभाग के कंस्ट्रक्शन डिविजन के कार्यकारी अभियंता को लताड़ लगाई गई। उनसे कहा गया कि उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब 3 अगस्त सुबह 10 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें। इस संदर्भ में संबंधित विभाग के मुख्यालय को भी सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed