फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Olympics: Balraj out of medal race in quarter-finals

Olympics: क्वार्टर फाइनल में बलराज पदक की दौड़ से बाहर, मां ने कहा- बेटे की मेहनत नहीं जाएगी व्यर्थ

Tue, 30 Jul 2024 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 10:09 PM IST
सार

बलराज पांचवें स्थान पर रहे। अब वे सेमीफाइनल के सी व डी में हिस्सा लेंगे। मां ने कहा कि बेटे की मेहनत व्यर्थ  नहीं जाएगी, अगली बार पदक लाएगा। 

विज्ञापन
Olympics: Balraj out of medal race in quarter-finals
खिलाड़ी बलराज - फोटो : संवाद

विस्तार

पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में बलराज पदक की दौड़ से बाहर हो गए। वह पांचवें स्थान पर रहे। हालांकि वह सेमीफाइनल सी व डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हालांकि भारतीय समयानुसार दोपहर बाद दो बजकर 10 मिनट पर आयोजित मुकाबले में रोवर बलराज पंवार ने बेहतर प्रदर्शन जारी रखा।

विज्ञापन


बलराम ने सात मिनट पांच सेकेंड और 10 मिली सेकेंड में दो हजार मीटर की रेस पूरी की। क्वार्टर फाइनल में पहले तीन प्रतिभागी सेमीफाइनल ए व बी के लिए क्वालीफाई हुए हैं, जबकि अन्य तीन सेमीफाइनल सी व डी में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


बलराज पदक की दौड़ से बाहर जरूर हो गए हैं लेकिन सेमीफाइनल सी व डी के लिए क्वालीफाई कर लिया है जो कि अब रैंकिंग के लिए सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगे। बलराज की मां कमला ने कहा कि उनका बेटा ओलंपिक के लिए तीन साल से मेहनत कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्हें थोड़ा दुख हुआ लेकिन बेटे की मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, वह अगली बार देश के लिए जरूर पदक लेकर आएगा। उन्होंने बताया कि बलराज के पिता रणधीर सिंह की करीब 13 साल पहले मौत हो चुकी है, वह गांव में ठेके पर जमीन लेकर खेती करते थे। उनकी मृत्यु के बाद कमला देवी ने मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण किया। बलराज के 2018 में सेना में भर्ती होने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया।


विधायक ने भी देखा लाइव प्रसारण

बलराज की जीत की कामना के लिए मंगलवार को गांव में सिद्ध लंगड़े बाबा मंदिर में मैच शुरू होने से पहले हवन किया गया। दोपहर बाद गांव में लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर विधायक हरविंद्र कल्याण ने भी मैच का सीधा प्रसारण देखा। ग्रामीण बलराज की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे थे। बलराज ने अप्रैल 2024 में दक्षिण कोरिया में आयोजित क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed