फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Old vegetable market became dumping point, furious traders picked up garbage

पुरानी सब्जी मार्केट बनी डंपिंग प्वाइंट, भड़के व्यापारी तो उठा कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Old vegetable market became dumping point, furious traders picked up garbage
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक तरफ जहां स्वच्छता में बेहतर रैंक पाने के प्रयासों की बात हो रही है, वहीं नगर निगम कर्मचारी शहर में मनमर्जी से कहीं भी डंपिंग प्वाइंट बनाकर कूड़ा फेंक रहे हैं। एक ऐसे ही मामले में व्यापारियों ने भारी गंदगी पर जमकर हंगामा किया। बाद में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिला प्रधान कृष्ण लाल तनेजा आदि व्यापारी मौके पर पहुंचे। मामले की शिकायत उपायुक्त से की गई, तब जाकर नगर निगम ने आनन फानन डंपर आदि भेजकर कूड़े की सफाई कराई। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आवास वाली कॉलोनी में भी एक स्थान पर डंपिंग प्वाइंट बना दिया गया है।
नगर निगम ने करोड़ों रुपये खर्च करके सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया है। करोड़ों रुपये का ठेका टोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर व्यय किया जा रहा है। कई बड़े वाहन भी कूड़ा ढोने के लिए खरीदे गए हैं, उन पर कई लाख रुपये का डीजल भी फूंका जा रहा है। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा भी किया जा रहा है, लेकिन नगर निगम के अपने ही कर्मचारी सफाई व्यवस्था ध्वस्त करने में जुटे हैं। जहां भी थोड़ी सी जगह देखी, वहीं पर कूड़ा एकत्र करना शुरू कर दिया। जबकि नियमानुसार सिर्फ छह स्थानों पर ही डंपिंग प्वाइंट हैं, जहां से हर रोज कूड़ा उठाकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पहुंचाया जाना है। इसी तरह पुरानी सब्जी मार्केट के किनारे भी कर्मचारियों ने डंपिंग प्वाइंट बना दिया था, जिससे आसपास के व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। निगम ने समस्या नहीं सुनी तो आखिरकार व्यापारी भड़क गए और विरोध करने लगे। कुछ लोगों ने एतराज जताया तो नोकझोंक होने लगी। बाद में व्यापारी नेता कृष्ण लाल तनेजा मौके पर पहुंचे, उन्होंने उपायुक्त अनीश यादव, निगमायुक्त नरेश नरवाल को मामले की जानकारी दी तो आनन फानन वहां निगम की टीम वाहनों व कर्मचारियों के साथ पहुंची और सफाई करा दी गई।
विज्ञापन

प्रेमनगर में मुख्यमंत्री का आवास भी है। यहां भी निगम कर्मचारियों ने कचरा प्वाइंट बना दिया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि कर्मचारी यहां रेहड़ियों से कचरा लाकर फेंकते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। बारिश में कूड़ा सड़कों पर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मार्केट में ही निगम कर्मियों ने कूड़ा डालकर डंपिंग प्वाइंट बना दिया था, जिससे आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे व्यापारियों में नाराजगी थी। व्यापारियों के बुलावे पर मौके पर जाकर स्थिति देखी तो डीसी व निगमायुक्त को मामले की जानकारी दी। इसके बाद थोड़ी देर में कूड़े की सफाई करा दी गई।
- कृष्ण लाल तनेजा, जिला प्रधान हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed