फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Officials inspected Antyodaya Gramodaya Mela, saw arrangements

अंत्योदय ग्रामोदय मेले का किया अधिकारियों ने निरीक्षण, जांची व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected Antyodaya Gramodaya Mela, saw arrangements
अंत्योदय ग्रामोदय मेले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव एवं आयुक्त पंकज अग्रवाल राजकीय कालेज - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत अंबाला द्वितीय विकास तथा साहा विकास खंड के तहत अंत्योदय ग्रामोदय मेले लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव एवं आयुक्त पंकज अग्रवाल ने राजकीय कॉलेज साहा में आयोजित मेले में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर स्टाफ द्वारा लोगों को दी जा रही सुविधाओं के साथ-साथ उन्हें अपने कार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं आ रही, इसकी जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने यहां पर पहुंचे योग्य लाभार्थियों से बातचीत कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें अपनी आय को बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अंबाला शहर हितेष कुमार, एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार भी साथ रहे। सचिव पंकज अग्रवाल ने यहां पर आयोजित मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित स्टाफ से यहां पर आ रहे लाभार्थियों की जानकारी हासिल की। वहीं योग्य लाभार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने किस योजना के लिए आवेदन किया है उसकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेलों को लगाए जाने का मुख्य उद्देश्य यहीं है कि मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे योग्य लाभार्थियों को इन योजनाओं के बारे विस्तार से जागरूक करके उन्हें इनका लाभ दिलवाया जा सके। उन्होंने योग्य लाभार्थियों का मार्गदर्शन किया कि जिस कार्य में उनकी रूचि है वे उस योजना के तहत अपना आवेदन करें और उस योजना का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed