फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Officials checked NCC office files

Karnal News: अधिकारियों ने जांचीं एनसीसी कार्यालय की फाइलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Officials checked NCC office files
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नंबर-7 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कार्यालय में वार्षिक एडम निरीक्षण हुआ। इस दौरान मुख्यालय से ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के सभी कर्मचारियों से मुलाकात की और बारीकी से सभी फाइलों की जांच की। थर्ड ऑफिसर कवल जीत कौर विर्क की पिपिंग सेरेमनी की गई।

जांच के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेश आर्य और एडम अफसर कर्नल निक्सन हरनाल भी मौजूद रहे। इसके बाद ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य ने आदर्श पब्लिक स्कूल में जाकर एनसीसी कैडेट से उनका हाल-चाल जाना और बातचीत की।
विज्ञापन

विद्यालय प्रिंसिपल व एएनओ थर्ड ऑफिसर प्रतिभा सिंह ने एनसीसी अधिकारियों का स्वागत किया बच्चों से एनसीसी कैडेट से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एनसीसी देश की पहली ऐसी ऑर्गेनाइजेशन है जो युवाओं में नेतृत्व और देशभक्ति के गुण विकसित करती है। हवलदार मुकेश कुमार और एएनओ थर्ड ऑफिसर प्रतिभा सिंह द्वारा डेमो क्लास का संचालन किया गया। इस अवसर पर एएनओ मेजर राजेश कुमार, थर्ड ऑफिसर हितेश गुप्ता और सीटीओ निशा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed