फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Officers reached home to honor the families of martyrs and war heroes

शहीदों के परिजनों व युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित करने घर पहुंचे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Officers reached home to honor the families of martyrs and war heroes
करनाल। उपायुक्त निशांत कुमार यादव के दिशा-निर्देश अनुसार 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक दिन पहले ही इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा शहीदों के परिजनों व युद्ध वीरांगनाओं को उनके घर-घर जाकर सम्मानित करने की नई पहल की गई है। करनाल के उपमंडल अधिकारी आयुष सिन्हा सहित जिले में तैनात अन्य एसडीएम व तहसीलदार, नायब तहसीलदार व बीडीपीओ ने शनिवार को अपने-अपने क्षेत्र के गांवों से संबंधी करीब 26 युद्ध वीरांगनाओं व शहीदों की माताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर वर्ष मुख्य अतिथि की ओर से युद्ध वीरांगनाओं व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाता था लेकिन इस वर्ष जिला प्रशासन ने एक नई परंपरा शुरू करते हुए शहीदों के परिजनों व युद्ध वीरांगनाओं को उनके घर पर ही एक दिन पहले सम्मानित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शहीदों की कुर्बानी को देश नहीं भुला सकते
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को एसडीएम डा. पूजा भारती ने गांव गगसीना में शांति देवी, कलहेड़ी में सुमनलता को, कोहंड में सरोज देवी, डींगर माजरा में अरुणा रानी व बसी अकबरपुर गांव में रेशमा देवी के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। देश को आजाद करवाने में हमारे अनेकों शूरवीरों ने अपनी जान कुर्बान कर दी थी। इन शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। पूरा देश इन शहीदों का ऋणी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद की प्रतिमा के पास बनेगा पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। नायब तहसीलदार बलविंद्र सिंह ने उपमंडल के गांव खेड़ी मानसिंह निवासी शहीद राममेहर के घर जाकर उनके परिजनों को सम्मानित किया। शहीद राममेहर ने देश की रक्षा करते हुए कुछ वर्ष पहले शहादत दी थी। नायब तहसीलदार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज पूरे प्रदेश में शहीदों के परिजनों को उनके घरों में जाकर सम्मानित किया जा रहा है। शहीद के परिजनों व ग्रामीणों की ओर से शहीद राममेहर की प्रतिमा के पास ग्रिल लगाने व पार्क बनाने की मांग की गई। जिसके बारे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को जानकारी दे दी गई है। शीघ्र ही इस मांग को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed