फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Officers from both states are adamant about marking the Haryana-UP border.

हरियाणा-UP के अफसर आमने-सामने: सीमा पर निशानदेही को लेकर अड़े दोनों, यमुना के पास कच्चे रास्ते का मामला

Sat, 27 Dec 2025 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (करनाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (करनाल) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 10:08 AM IST
सार

हरियाणा के खनन ठेकेदारों का आरोप है कि यह रास्ता हरियाणा क्षेत्र में आता है और अवैध रूप से यूपी के ट्रक इसका उपयोग कर रहे हैं, जिसको लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं।

विज्ञापन
Officers from both states are adamant about marking the Haryana-UP border.
घरौंडा यमुना नदी पर यूपी और हरियाणा के अधिकारी अपास में बहस करते हुए। संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच एक बार फिर सीमा विवाद ने तूल पकड़ लिया है। यमुना नदी पर बने पुल से सटे एक कच्चे रास्ते को लेकर दोनों राज्यों के प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। सीमा क्षेत्र में नए पिलर लगाए जाने के प्रयास से स्थिति शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर दोनों प्रदेशों के अधिकारियों के बीच तल्खी देखने को मिली।

विज्ञापन


हरियाणा प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रदीप कुमार और खनन अधिकारी विनय शर्मा दलबल के साथ निशानदेही को लेकर विवादित स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने सीमांत भूमि पर हरियाणा का दावा जताते हुए मौके पर निशानदेही की कार्रवाई शुरू करवाई। हरियाणा प्रशासन की इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश प्रशासन हरकत में आ गया। यूपी की ओर से तहसीलदार ललिता चौधरी पुलिस टीम के साथ यमुना नदी के किनारे पहुंचीं।
विज्ञापन


मौके पर दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच काफी देर तक सवाल-जवाब और बहस चलती रही। उत्तर प्रदेश प्रशासन का कहना था कि सीमा निर्धारण सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर किया जाना चाहिए और जब तक दोनों राज्यों की संयुक्त टीम द्वारा निशानदेही नहीं हो जाती, तब तक सीमा पिलर लगाया जाना उचित नहीं है। वहीं हरियाणा प्रशासन अपने दावे पर अड़ा रहा। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा यमुना नदी में पिलर लगाने का प्रयास किया गया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति और बढ़ गई। हालात को बिगड़ता देख दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और पिलर लगाने की कार्रवाई पर रोक लगा दी। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी के पुल से सटा है एक रास्ता
बताया जा रहा है कि यह सीमा विवाद यमुना नदी के पुल से सटे एक रास्ते को लेकर उत्पन्न हुआ है। इस रास्ते का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के रेत खनन ठेकेदार ट्रकों की आवाजाही के लिए करते हैं। हरियाणा के खनन ठेकेदारों का आरोप है कि यह रास्ता हरियाणा क्षेत्र में आता है और अवैध रूप से यूपी के ट्रक इसका उपयोग कर रहे हैं, जिसको लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। सीमा विवाद के स्थायी समाधान के लिए सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त निशानदेही कराए जाने की बात कही जा रही है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का टकराव न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed