{"_id":"68b0b43d7f5d1832360aab4d","slug":"officers-and-employees-started-cleanliness-drive-karnal-news-c-18-knl1008-725298-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अधिकारियों व कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अधिकारियों व कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान
Fri, 29 Aug 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
113....एसडीएम कार्यालय परिसर में सफाई करते एसडीएम राहुल व सफाई कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। उपमंडल कार्यालय में वीरवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर एसडीएम असंध राहुल ने कहा कि किसी भी कार्य की शुरुआत हमें स्वयं से करनी चाहिए, तभी कारवां बनेगा। उन्होंने कहा कि सभी को अपने कार्यालय में भी सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 चलाया जा रहा है। यह अभियान हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान-स्वच्छ हरियाणा की पहचान, थीम के साथ 24 अगस्त से सात नवंबर तक चलाया जा रहा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार राधेश्याम और सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अभियान के तहत प्रत्येक सरकारी विभाग के कार्यालय,परिसर, स्कूलों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी अस्पतालों व निजी कार्यालयों में सफाई कराई जाएगी। सभी विभाग अध्यक्षों को निर्देश दिए गए है कि सभी अपने-अपने कार्यालय को साफ-सुथरा रखें। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों के किनारे पड़े कूड़े-कर्कट को उठाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न विभागों के कार्यालयों व शहर और गांव की गलियों से निकलने वाला कूड़ा-कर्कट एक ही स्थान पर एकत्र कराएं। उसके उपरांत नगर पालिका की गाड़ियों से कूड़े को उठाने का कार्य किया जाएगा।