{"_id":"57a38d184f1c1bc3762ba80a","slug":"nursing-students-took-the-silent-march-karnal-march-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग स्टूडेंट्स ने निकाला मौन जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग स्टूडेंट्स ने निकाला मौन जुलूस
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलन कर रही नर्सिंग छात्राओं ने वीरवार को शहर में मौन जुलूस निकाला। मुंह पर काली पट्टी बांधकर उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
मौन जुलूस का नेतृत्व कर रहे एसएफआई के राज्य सहसचिव, नर्सिंग छात्रा तेजस्विनी, एसएफआई के जिला संयोजक अश्विनी आजाद ने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रही नर्सिंग छात्राओं की मांगों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। आज तक सरकार नर्सिंग छात्राओं की लंबित पड़ी पांच मांगों पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
सरकार ने आज तक न तो चुप्पी तोड़ी है और न ही संगठन से बातचीत का ही रास्ता अपनाया। उन्होंने सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इससे सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की पोल खुल गई है। छात्र नेताओं ने सरकार से सवाल किया कि नर्सिंग छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? ज्ञापन के माध्यम से छात्राओं ने चेताया कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 10 अगस्त को करनाल में पूरे प्रदेश की नर्सिंग छात्राएं प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगी। इस अवसर पर एसएफआई नेता प्रमोद, विकास आदि नर्सिंग छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन