फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NRI websites occupy the district level

एनआरआई के लिए जिला स्तर पर बनेंगी वेबसाइटें

Thu, 09 Jan 2014 12:07 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Thu, 09 Jan 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
NRI websites occupy the district level
हरियाणा प्रदेश से विभिन्न देशों में गए लोगों (एनआरआई) की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को तवज्जो देने के लिए जिला स्तर पर नई वेबसाइट तैयार करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


प्रवासी हरियाणवी भागीदारी विकास योजना के तहत इस वेबसाइट को अगले 15 दिनाें में लांच कर दिया जाएगा। जिला कुरुक्षेत्र से संबंधित एनआरआई लोगों का डाटा एकत्रित करने के लिए तहसीलदार व बीडीपीओ के नेतृत्व में कमेटियों का भी गठन किया है।
विज्ञापन


उपायुक्त निखिल गजराज ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में राज्य स्तर पर प्रवासी हरियाणवी भागीदारी विकास योजना को लागू किया गया है। इस योजना के तहत जिला स्तर पर भी इस प्रणाली को लागू करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार इस योजना के तहत उन लोगों की मदद करना चाहती है, जो हरियाणावासी अलग-अलग देशों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विदेशों में रहने वाले हरियाणा के एनआरआई लोगों की जिला से संबंधित व उनके परिजनों को दिक्कतों, समस्याओं, जायदाद से संबंधित मामलों और गांवों के विकास में योगदान में आहुति डालने के उद्देश्य से जिलास्तर पर प्रवासी हरियाणवी भागीदारी विकास योजना के तहत एक नई वेबसाइट बनाई जाएगी।

इस वेबसाइट में जिला कुरुक्षेत्र से संबंधित सभी एनआरआई लोगों का विस्तृत ब्योरा डाला जाएगा। विदेशों में रहने वाले एनआरआई वेबसाइट के जरिए अपनी हर प्रकार की समस्या को अपडेट कर सकेंगे। इस वेबसाइट के जरिए जिला प्रशासन के अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

डीसी ने बताया कि इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए तहसीलदार व बीडीपीओ स्तर के अधिकारियों की कमेटियों का गठन किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित एनआरआई लोगों की जानकारी एकत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि आगामी 15 दिनों में इस वेबसाइट को लांच किया जाए। इसके लिए जिलास्तर पर बायलॉज व नियम भी तय किए जाएंगे।


विवाह पंजीकरण की जानकारी भी होगी
उपायुक्त निखिल गजराज ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के साथ विवाह करने संबंधी जानकारी, विवाह करने में सहयोग, विदेशी जीवन, समस्याओं, सामान्य परामर्श, बरती जाने वाली सावधानियां, अधिकारों एवं अपेक्षित देश के बारे में सलाह लेने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से नई वेबसाइट शुरू की गई है। इसके लिए एनआरआई व पीआईओ केंद्र सरकार की इस वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed