फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nowhere in the world museum like Darohar

धरोहर जैसा संग्रहालय विश्व में कहीं नहीं

Sat, 26 Oct 2013 12:00 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 26 Oct 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nowhere in the world museum like Darohar
कुरुक्षेत्र में प्रदेश के लोकायुक्त जस्टिक प्रीतम पाल शुक्रवार को धरोहर हरियाणा संग्रहालय देखकर काफी प्रभावित हुए। इसे देखने के बाद उन्होंने कहा कि धरोहर जैसा संग्रहालय विश्व में कहीं और नहीं है। यहां पर पूरे हरियाणा की संस्कृति की झलक एक ही स्थान पर देखने को मिलती है।
विज्ञापन


लोकायुक्त ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति अत्यंत महान थी, जिसका पूरा प्रमाण धरोहर हरियाणा संग्रहालय में देखने को मिलता है। यहां पर जो ग्रामीण काम धंधे की संस्कृति दिखाई गई है। उसका सीधा संबंध वैदिक काल से रहा है। गांव अपने आप में इस तरह से संपूर्ण इकाई के रूप में काम करता था।
विज्ञापन


वह हू-ब-हू धरोहर में दिखाया गया है। इसके बारे में धरोहर हरियाणा संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने लोकायुक्त को हरियाणा के शहीदों की गैलरी का अवलोकन भी करवाया, जिसमें उन्होंने हरियाणा के शहीदों के विषय में विस्तार से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने धरोहर हरियाणा संग्रहालय भाग-दो का अवलोकन करते हुए उन्होंने ग्रामीण विषय वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। हरियाणा के परिवहन के साधन, खेती-बाड़ी की वस्तुएं, यज्ञशाला, घेर तथा ग्रामीण काम धंधों के बारे में लोकायुक्त को संग्रहालय के क्यूरेट ने शोधपूर्वक जानकारी प्रदान की।


इससे पूर्व केयू कुलपति डॉ. डीडीएस संधू ने लोकायुक्त का धरोहर हरियाणा संग्रहालय में पहुंचने पर स्वागत किया और संग्रहालय की ओर से उनको यादगार स्वरूप एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इस मौके पर केयू कुलसचिव डॉ. केएस रल्हाण, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अनिल विशिष्ट, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रोफेसर ब्रिजेश सहानी, जनसंचार विभाग के निदेशक प्रोफेसर एसएस बूरा, यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केएस अंतिल, प्राचीन इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. राजपाल, लोकसंपर्क विभाग के अधिकारी धर्मबीर सिंह व संग्रहालय प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed