फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now there will be relief from water logging on the underpass

Karnal News: अब अंडरपास पर जलभराव से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Now there will be relief from water logging on the underpass
विकास की बात
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना बाईपास के अंडरपास पर बन रहा शेड, तीन करोड़ होंगे खर्च, सड़क की नई लेयर बिछी, शेड बनने से नहीं भरेगा अंडरपास में पानी


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। पश्चिमी यमुना बाईपास पर रेलवे अंडरपास पर अब बरसाती मौसम में जलभराव नहीं होगा। यहां जलभराव रोकने के लिए विशेष रूप से शेड बनाया जा रहा है। जिसके ऊपर से ही बरसाती पानी पाइप के माध्यम से नहर में चला जाएगा। इससे आम जन को बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

पीडब्ल्यूडी की ओर से पश्चिमी यमुना बाईपास के सुंदरीकरण के तहत अंडरपास की जलभराव समस्या का भी स्थायी समाधान किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत करीब पांच किलोमीटर लंबे बाईपास पर कैथल रोड से लेकर कर्ण लेक तक सड़क पर दोबारा नई लेयर बिछाई जा चुकी है। अब रेलवे अंडरपास पर शेड बनाया जाना है। इस प्रोजेक्ट पर करीब तीन करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। शेड बनाने को लेकर कार्य शुरू हो चुका है। इस कार्य के इस माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कैथल रोड और काछवा रोड से आने वाले ट्रैफिक को सीधा नेशनल हाईवे-44 पर भेजने के लिए इस बाईपास का निर्माण किया गया था, ताकि शहर के लोगों को जाम से निजात मिले। 57 करोड़ रुपये की लागत से बाईपास का निर्माण 2016 में शुरू हुआ, जिसे 2018 में मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया था। अब पांच वर्ष बाद सड़क का सुंदरीकरण किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन





बरसाती मौसम में बंद कर दिया जाता था बाईपास

बाईपास पर बरसात के दिनों में अंडरपास में जलभराव हो जाता था। करीब पांच फुट तक पानी जमा होने से वाहन नहीं निकल पाते थे। ऐसे में बाईपास को बंद करना पड़ता था। इसके अलावा सड़क उखड़ने के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। खासकर बरसाती मौसम और रात को अंधेरे में हादसे की संभावना ज्यादा रहती थी। अब सड़क की नई लेयर बिछने से इस समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शेड बनने से अंडरपास के हिस्से में नहीं जा सकेगा बरसाती पानी

अंडरपास पर शेड बनाने का काम शुरू हो गया है। बिजली की लाइन के कारण एक हिस्से का काम रुका है। उम्मीद है, इसी सप्ताह में लाइन को बिजली निगम शिफ्ट कर देगा। इसके बाद काम पूरा करेंगे। शेड लगने से अंडरपास के हिस्से में बरसाती पानी नहीं जा सकेगा। अंडरपास में सड़क से भी पानी न जाए, इसलिए ब्रेकर बनाते हुए रोक भी लगाई गई है। - संदीप सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed