फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now the weather will remain dry, day temperature will increase

Karnal News: अब मौसम रहेगा खुश्क, दिन का बढ़ेगा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Now the weather will remain dry, day temperature will increase

विज्ञापन
करनाल। तीन दिन बादल छाने के बाद बुधवार को मौसम सुबह से ही खुश्क रहा। हवाएं नहीं चलने से वातावरण में ठिठुरन जैसी स्थिति खत्म हो गई है। अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी तो न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 11 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। हालांकि एक-दो दिन बीच में बादलों की आवाजाही रह सकती है।
पिछले तीन-चार दिनों में मौसम लगातार परिवर्तनशील रहा। सोमवार और मंगलवार को भी रात को आंशिक तौर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी की स्थिति रही, लेकिन रात को हवाएं चलने के बाद मौसम साफ हो गया। सुबह कोहरा भी नहीं रहा। बुधवार को सुबह से धूप खिली तो दिन में तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी रही। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार को 20 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 8.5 से कम होकर 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है अभी 11 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जबकि न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन


गेहूं के लिए तापमान ठीक, किसान चिंता न करें : डॉ.रतन तिवारी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (आईआईडब्ल्यूबीआर) के निदेशक डॉ. रतन तिवारी ने बताया कि तापमान बढ़ता भी है, तब भी किसानों को फिलहाल चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अभी औसत तापमान कम है। डॉ. रतन तिवारी बताते हैं कि अभी तक मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल ही बना हुआ है, इसलिए गेहूं की फसल अच्छी है। पिछले साल तो साउथ में कर्नाटक आदि में काला रतुआ का प्रकोप आया था, लेकिन इस बार पूरे देश में अभी तक गेहूं की फसल में कोई भी बीमारी रिपोर्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों अगेती बिजाई वाले गेहूं में तो बालियां निकल चुकी है, समय से बिजाई वाले गेहूं में भी बालियां निकलनी शुरू हो गई हैं। बालियां निकलने के करीब दो हफ्ते के बाद फ्लाविरिंग की स्थिति आएगी। वैसे तो तापमान सामान्य के करीब ही है, यदि अधिकतम तापमान बढ़ा भी है तो न्यूनतम तापमान कम रहा है, जिसके कारण औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम ही है। उन्होने बताया कि इन दिनों औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहता है तो कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए किसानों को फिलहाल चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed