{"_id":"640f8c8c369780a0b804c337","slug":"now-the-watchmen-will-keep-an-eye-on-the-activities-of-every-village-and-ward-karnal-news-c-18-knl1008-58100-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब हर गांव और वार्ड की गतिविधियों पर नजर रखेंगे प्रहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब हर गांव और वार्ड की गतिविधियों पर नजर रखेंगे प्रहरी
Tue, 14 Mar 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 14 Mar 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
संजू कुमार
करनाल। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से पहल की गई है। इसके तहत जिले के प्रत्येक गांव और वार्डों में प्रहरी तैनात किए गए हैं। करीब 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रहरी का रूप दिया गया है। ताकि वह अपने-अपने क्षेत्र की हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखें। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों से आपराधिक डाटा भी एकत्रित करेंगे।
जिले में चोरी, लूट, हत्या और छेड़छाड़ जैसे अपराधाें को रोकने के लिए प्रहरियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के 448 गांवों और 148 वार्डों में प्रहरियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक गांव और वार्ड में दो-दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो रोजाना अपने-अपने क्षेत्र में काम करने लगे हैं। 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों को ग्राम और सहायक प्रहरी बनाया गया है। जो अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को देंगे। उनके क्षेत्र में कितनी जनसंख्या है। कितने अपराधी हैं और कितने आरोपी जेल में बंद हैं और जेल से बाहर जमानत पर हैं। सभी तरह का डाटा पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। अगर उनके क्षेत्र में कोई आपराधिक घटना होती है तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करना होगा। क्षेत्र के लोगों से भी प्रहरी सामंजस्य बना रहे हैं। ताकि हर घटनाओं की उनको जानकारी समय-समय पर मिलती रहे।
प्रहरी की मदद से आरोपी को पकड़ा जा सकेगा
जिले में पुलिस और लोगों के बीच सामंजस्य बनाना भी प्रहरी की जिम्मेदारी होगी। ताकि अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सके। गांव के हर व्यक्ति का डाटा भी प्रहरियों के पास होगा। ताकि समय आने पर उसकी पूरी कुंडली निकाली जा सके और क्षेत्र के लोगों और प्रहरी की मदद से उसे आसानी से पकड़ा जा सके। क्षेत्र में पुलिसकर्मी प्रहरी बनकर काम कर रहे हैं। वह अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक घटनाओं का डाटा भी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में प्रहरी नियुक्त किए गए हैं। सभी प्रहरियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस व्यवस्था से अपराध पर अंकुश लगाने में कामयाबी मिलेगी।
- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक