फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now the situation will not deteriorate: Rao Nrbir

अब बिगड़ने नहीं देंगे हालात : राव नरबीर

Mon, 30 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 30 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Now the situation will not deteriorate: Rao Nrbir
राव नरवीर - फोटो : अमर उजाला

लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी जाट आरक्षण को लेकर जो बयान दे रहे हैं ये उनका व्यक्तिगत है। सरकार जाटों को आरक्षण दे चुकी है। इसको लेकर प्रदेश सरकार रिव्यू पीटिशन के लिए हाईकोर्ट जाएगी। प्रदेश में अब आरक्षण को लेकर हालात बिगड़ने नहीं दिए जाएंगे। सुरक्षा के लिए हमने कई जिलों में सीआरपीएफ तैनात कर दी है। अगर कोई हालात खराब करने का प्रयास करेगा उसको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए जल्द ही एक वाट्सऐप नंबर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


इस पर कोई भी व्यक्ति राज्य के किसी भी हिस्से की टूटी हुई सड़क की तस्वीर डालकर जानकारी दे सकता है। इसे देखकर तुरंत उस सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
राव नरवीर सोमवार को असंध में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि सरकार जाटों को आरक्षण देने को लेकर किसी प्रकार की गलतफहमी में नहीं है। जाटों को आरक्षण दे दिया है। इसको लेकर बहुत जल्द मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक बुला सकते हैं। इसके बाद हाईकोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब आरक्षण को लेकर हालात बिगड़ने नहीं दिए जाएंगे। सुरक्षा के लिए कई जिलों में सीआरपीएफ तैनात कर दी है। अगर कोई हालात खराब करने का प्रयास करेगा उसको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद राजकुमार सैनी जाट आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जो बयानबाजी दे रहे हैं ये उनका व्यक्तिगत है। उस पर कार्रवाई करना हाईकमान का काम है। उनका प्रदेश सरकार पर दबाव में आकर आरक्षण देने का बयान सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बहुत सारे भ्रष्टाचार के काम किए हैं। कांग्रेस सरकार के राज में भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं हुआ। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2016-17 वित्त वर्ष में प्रदेश की लगभग 5600 किमी लंबी सड़कों के निर्माण, मरम्मत व चौड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे राज्य के गांवों से गुजरने वाली सड़कों को भी पक्का व चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति को लेकर चल रही है। ग्रामीण अंचल से गुजरने वाली लगभग 1250 किमी लंबी सड़कों को 3.66 मीटर से 5.50 मीटर तक चौड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, हरप्रीत सिंह, अजय भट्ट, राजीव अरडाना, पलमिंद्र संधू, पार्षद संजय भट्ट, सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed