फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now swimmers will not have to go out for training

Karnal News: अब तैराकों को प्रशिक्षण के लिए नहीं जाना होगा बाहर

Tue, 31 Dec 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 31 Dec 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Now swimmers will not have to go out for training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में हरियाणा का पहला इंडोर स्टेडियम 44 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर 32 में तैयार किया गया है। इसमें ऑल वेदर स्विमिंग पूल, बैडमिंटन व स्क्वैश कोर्ट, इंडोर जिम की सुविधा रहेगी। इसका शुभारंभ नववर्ष पर किया जाना है। इस सुविधा के मिलने से तैराकों को प्रशिक्षण के लिए शहर से बाहर नहीं जाना होगा।
इस पूल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी भी अभ्यास कर सकेंगे। पूल के बनने से खिलाड़ियों को अपनी अभ्यास के लिए अब विदेश नहीं जाना पड़ेगा। ओलंपिक आकार के दो स्वीमिंग पूल बनकर तैयार हो गए हैं। बड़ा पूल 50 बाई 25 मीटर तथा छोटा वॉर्म अप पूल 25 बाई 21 के आयताकार में बनाया गया है। वहीं पूल परिसर में 318 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बैडमिंटन स्क्वैश कोर्ट बनकर तैयार हो गए है। इंडोर जिम में शौचालय व जिम की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से पहले भी करनाल के खिलाड़ियों को पहले भी अनेकों सौगात दी जा चुकी हैं जिनमें सिंथेटिक ट्रैक व हॉकी मैदान भी शामिल है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब शहर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया जाना है। वहीं, सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम में 10 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्रफल को कवर करके हाल और योग शैड बनाया जाएगा, इससे भी इंडोर गेम के खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन के खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा
सेक्टर 32 के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन के पांच इंडोर कोर्ट तैयार किए गए है। इन कोट को भी ओलंपिक कोर्ट की तर्ज पर विकसित किया गया है। इस सुविधा के लिए मिलने से जिले के बैडमिंटन खिलाड़ी अपने शहर में बेहतर प्रशिक्षण ले सकेंगे। वहीं खिलाड़ियों को बारिश, मौसम खराब होने व देर रात तक अभ्यास करने की भी सुविधा मिल सकेगी।


जिले के खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए सरकार की ओर से किसी न किसी प्रोजेक्ट सेखेल परिसर, इंडोर स्टेडियम व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान तैयार करके उपलब्ध करवाए जा रहे है। इसका सीधा लाभ जिले के खिलाड़ियों को मिलेगा। - सुधा भसीन, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed