फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now studies will be conducted only in English medium in Model Sanskriti schools.

Karnal News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में अब केवल अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
Now studies will be conducted only in English medium in Model Sanskriti schools.
- नए सत्र से पहली, छठी, नौवीं और 11वीं कक्षा में नहीं बनेगा हिंदी माध्यम का सेक्शन
विज्ञापन

- पहली अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 12 से मिलेंगे दाखिले, अधिसूचना जारी

गगन तलवार
करनाल। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में अब नए आने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई प्रारूप के अनुसार केवल अंग्रेजी माध्यम में ही पढ़ाई कराई जाएगी। नए सत्र से पहली, छठी, नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिले केवल अंग्रेजी माध्यम के अनुभाग में ही होंगे, हिंदी माध्यम का सेक्शन नहीं बनाया जाएगा। हालांकि जो विद्यार्थी स्कूल में पहले से पढ़ रहे हैं, उनका माध्यम जो चल रहा है, वही रहेगा।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र 2024-25 की दाखिला प्रक्रिया पहली अप्रैल से शुरू हो रही है। दाखिला प्रक्रिया फिलहाल एक चरण की रखी गई है, यदि सीटें रिक्त बचती हैं, तो दूसरा चरण आयोजित करके भी दाखिले दिए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दाखिले के लिए विद्यार्थी 10 अप्रैल तक स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं। 12 अप्रैल को ड्राॅ निकालकर दाखिले दिए जाएंगे। अब तक इन विद्यालयों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में अलग-अलग सेक्शन लगाकर पढ़ाई कराई जा रही थी।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार, इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से केवल एक बार ही पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। वहीं जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है या विद्यार्थी दिव्यांग हैं, उन्हें कोई भी अंशदान नहीं देना है। नए दाखिल होने वाले विद्यार्थियों को पांचवीं कक्षा तक 500 और छठी से 12वीं तक के लिए 1000 रुपये पंजीकरण अंशदान देना होगा और जो विद्यार्थी पहले से पढ़ रहे हैं, उन्हें केवल विकास निधि के नाम से लिया जाने वाला मासिक अंशदान ही देना होगा। यह न्यूनतम 200 रुपये से लेकर अधिकतम 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए 500 रुपये महीना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल सुविधाओं के अनुसार बनाएंगे अनुभाग
विभाग की योजना के अनुसार, कक्षाओं में सीटों का निर्धारण इसी सप्ताह में स्कूलों में एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) की बैठक आयोजित करके स्कूल के कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के आधार पर होगा। जो स्कूल दो पालियों में चल रहे हैं, वहां अतिरिक्त सेक्शन बनाए जा सकते हैं। कक्षा पांचवीं तक 30, आठवीं तक 35 और नौवीं से 12वीं तक 40 विद्यार्थी ही एक सेक्शन में रखे जाएंगे।

ऐसे चलेगी दाखिला प्रकिया
- 01 से 10 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
- 12 अप्रैल को दाखिले के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा।
- 18 अप्रैल को प्रतीक्षा सूची में आने वाले विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
- 19 अप्रैल से यदि सीटें रिक्त बची तो दूसरे दौर की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।

वर्जन
मॉडल संस्कृति स्कूल में पहली, छठी, नौवीं और 11वीं कक्षा में केवल अंग्रेजी माध्यम का ही सेक्शन बनेगा। सीबीएसई के प्रारूप में ही स्कूलों को विकसित किया जा रहा है। जो विद्यार्थी पहले से पढ़ रहे हैं, उन्हें ही हिंदी माध्यम में पढ़ाया जाएगा। नया दाखिला हिंदी माध्यम में नहीं होगा।

- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी


प्रत्येक राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में बालवाटिका भी शुरू की जाएंगी। यह अनिवार्य किया गया है। इसमें दाखिला और शिक्षा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। बालवाटिका में बच्चों के सेक्शन की अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
- सुदेश ठुकराल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed