फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now public convenience centers will be established at community centers

Karnal News: अब सामुदायिक केंद्रों पर स्थापित होंगे जनसुविधा केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Now public convenience centers will be established at community centers
निशुल्क कर सकेंगे शिकायतें, घर के नजदीक ही सीएफसी मिल जाएगी, निगम के चक्कर नहीं लगाने होंगे
विज्ञापन


देव शर्मा
करनाल। शहर के लोगों को अब अपने क्षेत्र में ही जन सुविधा केंद्र (सीएफसी) की सुविधा मिलेगी। जिसमें वह बिना शुल्क दिए संपत्ति आईडी व परिवार पहचान संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। क्योंकि नगर निगम शीघ्र ही अपने सभी सामुदायिक केंद्रों पर जन सुविधा केंद्र स्थापित करने की तैयारी कर रहा है।
बता दें कि अभी तक शहर में सिर्फ एक जन सुविधा केंद्र ही है, जो नगर निगम कार्यालय में स्थित है। इसमें छह काउंटर स्थापित किए गए हैं। यहां शिकायतें तो निशुल्क व आसानी से दर्ज हो जाती हैं लेकिन शिकायतें दर्ज कराने के लिए लोगों को निगम कार्यालय आना पड़ता है। अब हरियाणा सरकार के निर्देश पर नगर निगम ये सीएफसी सभी सामुदायिक केंद्रों पर भी स्थापित करने जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के उप आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि ऐसा नहीं है कि नगर निगम से संबंधित शिकायतों के लिए लोगों को निगम के सीएफसी में ही आना पड़ता है, ये शिकायतें अटल सेवा केंद्र व सीएससी पर भी की जा सकती है लेकिन वहां पर लोगों को इसके लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ता है। नगर निगम के जनसुविधा केंद्र पर ये सेवा निशुल्क मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश के क्रम में नगर निगम अब विभिन्न वार्डो व सेक्टरों में स्थित सामुदायिक केंद्रों पर सीएफसी की सुविधा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि नगर में सेक्टर सात, सेक्टर नौ व सेक्टर 13 के साथ साथ कंबोपुरा, शिव कॉलोनी, प्रेम नगर व फूसगढ़ आदि सामुदायिक केंद्रों पर जनसुविधा केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसमें कई सामुदायिक केंद्रों को नगर निगम ने लीज पर दे रखा है, इसलिए मौजूदा समय में इनके संचालनकर्ताओं से सहमति बनाकर एक कक्ष में सीएफसी संचालन की व्यवस्था की जा रही है। वहां कंप्यूटर आदि की व्यवस्था के साथ आपरेटर भी नियुक्त किया जाएगा, जो सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक सीएफसी पर रहेगा और संपत्ति आईडी व परिवार पहचान पत्र आदि से जुड़ी शिकायतों को पंजीकृत करेगा। ये सुविधा निशुल्क होगी। सामुदायिक केंद्र लोगों के अपने सेक्टरों व वार्डो में बने हैं, इसलिए शिकायतें आदि करने की सुविधा उन्हें अपने घर के निकट की उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed