फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   now on vita milk, you will get vegetable fruit along with milk product

अब वीटा बूथ पर दूध उत्पाद के साथ सब्जी-फल भी मिलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
now on vita milk, you will get vegetable fruit along with milk product
अब वीटा बूथ पर दूध उत्पाद के अलावा ताजी सब्जी और फल भी मिलेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार व्यवस्था करने जा रही है। रविवार को करनाल पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में वीटा बूथों की संख्या को बढ़ाने जा रही है। फिलहाल 700 बूथ चल रहे हैं, इनकी संख्या बढ़ाकर 4000 करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड भी एग्रो-प्रोडक्ट्स बेचने के लिए 2000 रिटेल आउटलेट्स खोलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वोकल फॉर लोकल के आह्वान को मूर्त रूप देने के लिए विभिन्न प्रमुख ब्रांडों के उत्पादों के अलावा, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा तैयार किए गए खाद्य पदार्थों को भी इन दुकानों पर बेचा जाएगा।
विज्ञापन

25 नहीं 100 प्रतिशत कपास खरीदेगी सीसीआई
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) के साथ बैठक की है। इसमें तय हुआ है कि 12 प्रतिशत तक नमी की मात्रा की शर्त पूरा करने के उपरांत सीसीआई हरियाणा से 100 प्रतिशत कपास की खरीद करेगा। बताया कि इससे पहले, सीसीआई द्वारा केवल 25 प्रतिशत कपास की खरीद की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोले, किसान जैसे चाहे वैसे भुगतान पाएं
सीएम ने कहा कि सरकार ने आढ़तियों व किसानों के साथ परामर्श करने के बाद यह निर्णय लिया है कि जो किसान आढ़तियों के माध्यम से भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें भुगतान आढ़तियों के माध्यम से होगा और जो किसान बैंक से भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं, उनकी राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed