फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now my son Anish will aim for Paris Olympics

Karnal News: अब पेरिस ओलंपिक में निशाना साधेगा म्हारा छोरा अनीश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Now my son Anish will aim for Paris Olympics
- करनाल के शूटर अनीश बनवाला ने पेरिस ओलंपिक की टिकट की पक्की
विज्ञापन

- मॉडर्न पेंटाथलॉन गेम से की थी शुरुआत, अब तक निशानेबाजी में जीत चुका कई पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्णनगरी के निशानेबाज अनीश बनवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया है। जिले का यह खिलाड़ी अब पेरिस ओलंपिक में निशाना साधेगा। अनीश ने यह मुकाम 600 में से 588 अंक हासिल करके पाया है।
अंतरराष्ट्रीय शूटर अनीश ने कभी मॉडर्न पेंटाथलॉन गेम से शुरुआत की थी लेकिन पढ़ाई और पांच खेलों का प्रशिक्षण एक साथ लेना मुश्किल हो रहा था। मॉडर्न पेंटाथलॉन जिसमें पांच खेल पिस्टल शूटिंग, फेंसिंग, स्वीमिंग, हॉर्स राइडिंग और रनिंग शामिल हैं।
विज्ञापन

हालांकि इन खेलों में भी वह बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे और राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुके थे। लेकिन एक दिन उनके पड़ोस में रहने वाले हरियाणा पुलिस में तैनात डीएसपी जो कि खुद निशानेबाजी में कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक विजेता हैं, उन्होंने उनके पिता जगपाल बनवाला को अनीश से निशानेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने भी इस पर गौर करते हुए अनीश को निशानेबाजी के लिए प्रेरित किया। उसके बाद अनीश ने मुड़कर नहीं देखा। वह टीम और व्यक्तिगत निशानेबाजी में कई पदक जीत चुका है। अनीश की प्रतिभा को तराशने में पिता जगपाल बनवाला का बड़ा योगदान है जिन्होंने बेटे के भविष्य के लिए वकालत छोड़ कर 2015 में फरीदाबाद का रुख किया और अनीश को दिल्ली की करणी सिंह शूटिंग रेंज से प्रशिक्षण दिलाना शुरू किया। अनीश निशानेबाजी की बारीकियां सीखने के साथ-साथ फरीदाबाद स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी से बीबीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। अनीश का परिवार करनाल शहर के कर्णविहार कॉलोनी में रहता है। वह अभ्यास के लिए फ्रांस गया है। रविवार शाम को करनाल लौटने की संभावना है।
अनीश की उपलब्धियां

अनीश ने 2023 सीनियर शूटिंग वर्ल्ड कप के 25 मीटर रैपिड फायर में 12 साल बाद भारत को कांस्य पदक दिलाया था। उससे पहले 2022 में वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता था। हाल ही में वह अजरबैजान की राजधानी बाकू में नौ से 15 मई तक आयोजित होने वाले सीनियर वर्ल्ड कप के लिए गया था। वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम के 25 मीटर रैपिड फायर में अनीश ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था।

तब वह 10वीं कक्षा में पढ़ता था। प्रधानमंत्री ने भी मन की बात में अनीश के साथ बात की और उन्हें बधाई दी थी। मॉडर्न पेंटाथलॉन में भी वह कई पदक जीत चुका है। इसके अलावा उसने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में महारत हासिल करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। अनीश अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 65 और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में करीब 30 पदक अपने नाम कर चुका है। यहीं नहीं पांच बार लगातार जूनियर चैंपियन और पांच बार सीनियर चैंपियन भी रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed