फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now International Hockey Astroturf Project will get momentum

अब अंतरराष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ परियोजना को मिलेगी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now International Hockey Astroturf Project will get momentum
करनाल। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद जिला प्रशासन भी उत्साहित है। उपायुक्त निशांत कुमार इस जीत पर इतने खुश हुए कि वे इस जश्न को मनाने के लिए शाम को कर्ण स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए। उपायुक्त ने वहां खिलाड़ियों को हॉकी टीम की जीत पर मिठाई भी खिलाई और वहां खिलाड़ियों से खेल सुविधाओं पर बातचीत भी की। जोश इतना ज्यादा था कि उपायुक्त ने अन्य अफसरों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द करनाल में प्रस्तावित हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान संबंधी परियोजना को रफ्तार दी जाए।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया जाना है। इसके लिए पिछले कई दिनों से जगह के चयन की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले फिलहाल हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रशासन एक ग्रास ग्राउंड गप्पू वाला कॉलोनी में तैयार कर रहा है। यह मैदान भी दो माह के भीतर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने वहां मौजूदा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है।
टीम ने 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए भारत को हॉकी में कांस्य पदक दिलाया है। ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने गोल्ड जीता था। टीम इंडिया ने मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया। इसको लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। विशेष तौर से हरियाणा सरकार द्वारा अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। विशेष तौर से हरियाणा, पंजाब से इस खेल में ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभागिता करते हैं जोकि हम सबके लिए गौरव की बात है। खेलों में हमारे देश की बेटियां भी पीछे नहीं है, वे भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करके मेडल हासिल कर रही हैं और देश का परचम लहरा रही हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस तरह भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है, महिला हॉकी टीम भी अवश्य पदक जीतकर आएगी।
उपायुक्त ने वहां बच्चों से खेल संबंधी सवाल-जवाब कर उनका ज्ञानवर्द्धन भी किया। इस दौरान डीसी ने वहां खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि कर्ण स्टेडियम में टूटी सीढ़ियों समेेत जो भी अन्य समस्याएं हैं। उनका जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। स्टेडियम में हॉकी कोच बृजभूषण, सीनियर हॉकी खिलाड़ी गौरव चौधरी व सीनियर कोच सत्यवीर की ओर से भी लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed