फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now HTET will be held for two days, attendance will be taken through biometrics

Karnal News: अब दो दिन एचटेट, बायोमेट्रिक से लगेगी हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Now HTET will be held for two days, attendance will be taken through biometrics
एचटेट की परीक्षा को लेकर बैठक करते उपायुक्त उत्तम सिंह।
करनाल। सीईटी के बाद अब एचटेट यानी अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। करनाल में 30 और 31 जुलाई को एचटेट लेवल-1, 2 और 3 की परीक्षा होगी। कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 13,544 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी को जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा और बायोमेट्रिक हाजिरी होगी।
विज्ञापन


एचटेट लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा पहले होगी। यह परीक्षा 30 जुलाई को दोपहर 3 से 5:30 बजे तक होगी। 31 जुलाई को सुबह के सत्र में एचटेट लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इसी दिन शाम के सत्र में एचटेट लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 से 5:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल व अन्य डिजिटल उपकरण पूरी तरह के प्रतिबंधित हैं। ऐसे में अभ्यर्थी किसी तरह का डिजिटल उपकरण व मोबाइल न लेकर जाएं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी लगाकर निगरानी की जाएगी। मंगलवार तक सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये हैं अभ्यर्थी

- एचटेट लेवल-1 के लिए 09 परीक्षा केंद्रों पर 2562 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

- एचटेट लेवल-2 के लिए 22 परीक्षा केंद्रों पर 6729 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

- एचटेट लेवल-3 के लिए 14 परीक्षा केंद्रों पर 4253 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।



20 मिनट पहले खुलेगा प्रश्नपत्र

परीक्षा के बारे में सोमवार को लघु सचिवालय में डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पीने के पानी और शौचालय की पूरी व्यवस्था हो। हर कमरे में दीवार घड़ी लगी हो ताकि अभ्यर्थियों को समय देखने में कोई परेशानी न आए। प्रश्नपत्र को परीक्षा के समय से 20 मिनट पहले खोला जाएगा। परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बनाया गया है। नेत्रहीन परीक्षार्थी को 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व अधिकारी की बिना आईकार्ड के प्रवेश नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed