फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now free school travel will be done by roadways lorry

रोडवेज की लाॅरी से होगा अब नि:शुल्क स्कूल सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Now free school travel will be done by roadways lorry
एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी वालों को मिलेगा फायदा, मई से शुरू होगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए खुशखबरी है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर रहने वाले विद्यार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज की लाॅरी के जरिये नि:शुल्क स्कूल पहुंचाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।


विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। योजना के तहत विद्यार्थियों का डेटा एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और एक मई से राज्य भर में यह सुविधा लागू हो जाएगी। करनाल जिले में इंद्री ब्लॉक में यह सेवा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहले ही चलाई जा रही है। योजना का प्रबंधन स्कूल प्रबंधन समिति के जरिये किया जाएगा। फंड का भुगतान संबंधित स्कूल मुखिया के वीपीएसवाई से जुड़े एचडीएफसी खाते के माध्यम से होगा। शिक्षा निदेशालय ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि पिछले वर्ष 2024-25 सत्र के तहत प्राप्त राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र यूसी और ब्याज की राशि सरकारी खाते में जमा कर 30 अप्रैल तक परीक्षा शाखा की ईमेल आईडी पर भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन




जो विद्यार्थी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें स्कूल प्रशासन को अपना विवरण देना होगा। इसमें घर से स्कूल की दूरी, संभावित वाहन सूची और रूट मैप शामिल होंगे। प्रवेश उत्सव के बाद, एक मई से विद्यार्थियों को निशुल्क परिवहन की सुविधा दी जाएगी।-
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुदेश ठुकराल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed