फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   now family indentity cards will be made in schools too

अब स्कूलों में भी बनेंगे परिवार पहचान पत्र, 25 अगस्त से शुरू होगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
now family indentity cards will be made in schools too
अब सभी सरकारी स्कूलों में भी लोगों के परिवार पहचान पत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए 25 अगस्त से दो सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को बैठक कर डीईओ और डीईईओ शेड्यूल जारी करेंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, स्कूल में एक समय में 20 से अधिक लोगों को जमा नहीं होने दिया जाएगा। छात्र संख्या के आधार पर स्कूल मुखिया को ग्रुप बनाने होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चों को बारी-बारी से उनके अभिभावकों के साथ बुलाया जाएगा, जिन्हें आधार कार्ड, वोटर कार्ड और बैंक की पासबुक को साथ लाना होगा।
विज्ञापन

खुद भी कर सकते हैं अपडेशन
इसके अलावा खुद भी परिवार पहचान पत्र में अपडेशन का कार्य आनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए एमईआरएपीएआरआईवीएआर.हरियाणा.जीओवी.इन पर जाकर अपडेट फैमिली डिटेल पर क्लिक करके अपना फैमिली आईडी नंबर डालकर स्वयं अपने स्तर पर भी कर सकता हैं। कैंप में हस्ताक्षर किया हुआ फॉर्म अपलोड करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 सितंबर से संशोधन को भी चलेगा अभियान
सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र अपडेशन के कार्य से संबंधित कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। परिवार पहचान पत्र की नोडल अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी संगीता मेहता ने बताया कि इसके लिए शिविर 3 से 5 सितंबर तक गांवों व शहर में वार्ड वाइज चलेगा। शिविर में लोग अपने परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करवा सकते हैं।
इसके लिए 25 से 27 तक लोकल कमेटी द्वारा संबंधित परिवारों को भरे हुए फार्म के प्रिंट दिए जाएंगे, जिसे संबंधित परिवार, जरूरी शुद्घिकरण उपरांत भरे हुए फार्म को अपने हस्ताक्षर करके कैंप में लाएंगे और आवश्यक बदलाव उपरांत ऑपरेटर को वापस देंगे।

परिवार पहचान पत्र बनाने का काम स्कूलों में भी शुरू किया जाएगा। इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दे दिए हैं। अभी तक केवल जिला व उपमंडल कार्यालयों के अलावा सीएससी में आनॅलाइन ही इसके लिए फार्म जमा हो रहे थे। -अशोक बंसल, एडीसी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed