{"_id":"61c0ea9c98646918c077b050","slug":"now-every-person-who-blows-the-air-is-a-taker-of-water-air-and-atmospheric-pollution-karnal-news-knl934214150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को अब हर माह देनी होगी जल, वायु और पॉल्ट्री प्रदूषण की एक्सन टेकन रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को अब हर माह देनी होगी जल, वायु और पॉल्ट्री प्रदूषण की एक्सन टेकन रिपोर्ट
विज्ञापन
अंबाला शहर के पंचायत भवन के सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक लेते एनजीटी मॉनिटरि?
- फोटो : Ambala
अंबाला। अब अधिकारियों जल, वायु और पॉल्ट्री पॉल्यूशन आदि की एक्शन टेकन रिपोर्ट भी हर माह एनजीटी निगरानी कमेटी को देनी होगी। यह निर्देश कमेटी के चेयरमैन जस्टिस प्रीतमपाल ने दिए हैं। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को वार्डों के साथ अन्य जगहों का दौरा करने और नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है। एनजीटी निगरानी कमेटी के चेयरमैन सोमवार को पंचायत भवन सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने कूड़ा कचरा निस्तारण संयंत्र पटवी प्लांट सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर बच्चों को भी प्रेरित किया जाय।
उन्होंने अधिकारियों को एनजीटी के नियमों के तहत जल, वायु और पॉल्ट्री प्रदूषण की एक्शन टेकन रिपोर्ट भी हर माह देने के निर्देश दिए, ताकि संबंधित विषयों को लेकर क्या कार्रवाई की है, यह पता चल सके। उन्होंने इसके दृष्टिगत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एनजीटी सदस्य उर्वशी गुलाटी, तकनीकी विशेषज्ञ डा. बाबू राम, उपायुक्त विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडगटा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन मेहता विशेष तौर पर मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जस्टिस प्रीतम पाल सिंह ने अधिकारियों को कहा कि पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिये सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए धरातल पर काम करने की जरूरत है। कहा कि काम करना ही पूजा है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ उनके विभागों से संबंधित जो कार्य होते हैं, वे उसे करें। एनजीटी के नियमों की पालना करते हुए सभी कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने में लोगों की सहभागिता बेहद जरूरी है। इसलिए लोगों को सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिये जागरूक करें। सिविल सोसायटी के साथ एनजीओ को साथ जोड़ें और उन्हें पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाये रखने में सहयोग देने के लिए कहें।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था बनाने में जन सहभागिता बेहद जरूरी
जस्टिस प्रीतम पाल ने कहा कि सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में जन सहभागिता बहुत जरूरी है। वहीं बैठक के दौरान उन्होंने अंबाला जिला में उपायुक्त विक्रम सिंह की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों ने एनजीटी के नियमों के मुताबिक सफाई व्यवस्था के कूड़े के निस्तारण में बेहतर कार्य किया है। आगे भी वह इस कार्य को इसी तरीके से करें।
सिविल सोसायटी और वार्डों में होंगी कमेटियां गठित
बैठक के दौरान हुई चर्चा में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए इस मुहिम के साथ सिविल सोसायटी और वार्डों में कमेटियां गठित करने के लिए भी कहा गया, ताकि सफाई व्यवस्था का कार्य बेहतर तरीके से हो सके। ऐसा होने से वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी। जस्टिस प्रीतम पाल ने कहा कि जहां भी सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत अच्छे कार्य हों, वहां पर लोगों को प्रोत्साहित करने का काम भी करें।
10 बजे के बाद डीजे,लाउड स्पीकर न बजें
जस्टिस प्रीतम पाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि प्रदूषण की वास्तविकता को जानने के लिये उन्हाेंने कईं जगहों का दौरा भी किया है। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि प्रदूषण के तहत 10 बजे के बाद डीजे व लाउडस्पीकर नहीं बजना चाहिए। प्रेशर हॉर्न के तहत भी यदि अवहेलना पाई जाती है तो कार्रवाई करें। प्लास्टिक के प्रयोग पर भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं।
गांवों से एकत्रित किया है 31.86 क्विंटल प्लास्टिक
इस मौके पर उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा प्लास्टिक के निस्तारण के लिये गांव गांव से प्लास्टिक को एकत्रित किया जाता है और अब तक 31.86 क्विंटल प्लास्टिक को एकत्रित करने का काम भी किया गया है। तालाबों की सफाई का कार्य भी निरंतर किया जाता है और वर्षा का पानी संचय किया जा सके, इसके लिये प्रस्ताव भी तैयार किए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने जिला एनवायरमेंट प्लॉन 2021 के तहत किये गये कार्यों संबंधित विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एडीसी सचिन गुप्ता, एसडीएम हितेष कुमार, एसडीएम निशू सिंघल, एसडीएम गिरीश चावला, एसडीएम नीरज, चीफ इंजीनियर महिपाल सिंह, डीएमसी अमन ढांडा, ईओ जरनैल सिंह, डीईओ सुरेश कुमार ईओ रविंद्र सिंह, डीडीपीओ रेनू जैन, अधीक्षक अभियंता अशोक कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन मेहता, डॉ. संजीव सिंगला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।