फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now electric AC bus facility will be available till Tarawadi

Karnal News: अब तरावड़ी तक मिलेगीइलेक्ट्रिक एसी बस सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Now electric AC bus facility will be available till Tarawadi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा मार्ग के बाद अब तरावड़ी गांव तक इलेक्ट्रिक शहरी बस सेवा का विस्तार किया गया है। दो माह के सफल ट्रायल के बाद रोडवेज की ओर से इस मार्ग पर स्थायी तौर पर बस चलाने का निर्णय लिया गया है। रोजाना हर दो घंटे बाद बस सुविधा मिलेगी। एसी बस कुल 45 मिनट में एक तरफ का सफर तय करेगी।
रोडवेज की ओर से बनाए गए रूट चार्ट के अनुसार, रोजाना सुबह सात बजे पुराने बस अड्डे से तरावड़ी गांव तक के लिए पहली बस रवाना होगी। जोकि 7.45 बजे अपने अंतिम ठहराव पहुंचेगी। 15 मिनट काउंटर पर खड़ा होने के बाद ठीक आठ बजे तरावड़ी गांव से करनाल के लिए यही बस चलेगी। करनाल अड्डे से तरावड़ी के लिए अंतिम बस शाम 5.50 बजे रवाना होगी। जबकि तरावड़ी से करनाल के लिए अंतिम बस 6.50 बजे चलेगी।
विज्ञापन

तरावड़ी जाते समय रास्ते में 16 और करनाल वापस आते हुए कुल 19 जगह बस का ठहराव होगा। वापसी में तरावड़ी बाईपास, होटल वीवान और आईडीटीआर यानी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के बाहर का भी ठहराव दिया गया है। इलेक्ट्रिक बस इंचार्ज सुमित राणा के अनुसार, बस में न्यूनतम 10 रुपये से लेकर अधिकतम 30 रुपये तक किराया रखा गया है। पहले चार किलोमीटर पर किराया 10 रुपये, इसके बाद हर चार किमी बढ़ने पर पांच रुपये बढ़ता जाएगा। बीच रास्ते किसी भी ठहराव से चढ़ने वाली सवारी का किराया, उसके आगे के ठहराव व किमी के हिसाब से तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed