{"_id":"65bad44aa5a3dfbb39096434","slug":"now-dl-test-will-be-held-in-gharaunda-only-karnal-news-c-18-knl1008-316651-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब घरौंडा में ही होंगे डीएल टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब घरौंडा में ही होंगे डीएल टेस्ट
विज्ञापन
घरौंडा। क्षेत्र के लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या रिन्यू करवाने की प्रक्रिया अब घरौंडा एसडीएम कार्यालय में ही होगी। उन्हें ड्राइविंग टेस्ट या प्रशिक्षण के लिए करनाल स्थित आईडीटीआर में नहीं आना पड़ेगा। अब फिर से ड्राइविंग लाइसेंस घरौंडा में ही बनने लगेंगे।
करनाल में होंडा कंपनी द्वारा सरकार की सीएसआर की पॉलिसी के तहत एक आधुनिक ड्राइविंग इंस्टीट्यूट का निर्माण करवाया गया था। जिसके बाद वहां पर ड्राइविंग का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ करनाल, घरौंडा और इंद्री खंड के लोगों को नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने व लाइसेंस रिन्यु करने के दौरान टेस्ट यहीं पर होता था। प्रत्येक खंड के लिए एक-एक दिन ही निर्धारित था। ऐसे में एक दिन में 100 से ज्यादा आवेदन होने के कारण भीड़ बढ़ जाती थी और सभी को टेस्ट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने के अलावा अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
घरौंडा के लोग भी करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करके आईडीटीआर पहुंचते थे। इससे परेशान होकर लोग मामले को विधायक के संज्ञान में लाया गया। विधायक ने अधिकारियों से चर्चा करके यह सुविधा दोबारा घरौंडा में शुरू करवाईं। ब्यूरो
विज्ञापन
इंतजार के बाद भी नहीं आता था नंबर
घरौंडा निवासी सुमित ने बताया कि करनाल में ड्राइविंग लाइसेंस बनने से यहां के लोगों को काफी असुविधा हो रही थी, युवा लक्की ने बताया कि कई बार इंतजार के बाद भी करनाल आईडीटीआर में टेस्ट के लिए नंबर नहीं आता था। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के लोग विधायक हरविंद्र कल्याण से मिले थे। जिसके परिणामस्वरूप ड्राविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा फिर से घरौंडा में शुरू की गई है।
वर्जन
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने व रिन्यु करने का कार्य दोबारा घरौंडा में शुरू हो गया है। करनाल आईडीटीआर में डीएल के लिए टेस्ट देने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब डीएल संबंधित सारी प्रक्रिया घरौंडा में ही पूरी की जाएगी।
- अदिति, एसडीएम घरौंडा