फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now Delhi-Bathinda train will run till Fazilka

अब फाजिल्का तक दौड़ेगी दिल्ली-बठिंडा ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now Delhi-Bathinda train will run till Fazilka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रेल विभाग ने पुरानी दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली ट्रेन नंबर 14507/08 के संचालन में विस्तार किया है। मंगलवार से इसका संचालन फाजिल्का तक बढ़ा दिया गया है। इस निर्णय से पंजाब जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। दिल्ली से यह गाड़ी दोपहर 1:05 बजे चलती है और करनाल में इसका ठहराव दोपहर 3:09 बजे होता है। रात्रि नौ बजे यह बठिंडा पहुंचती है। बठिंडा में 20 मिनट रुकने के बाद 9:20 बजे फाजिल्का के लिए रवाना होगी। यह गोनेआना भाई जगता रेलवे स्टेशन, गंगसर जैतो, कोट कपूरा, बरी वाला, मुक्तसर व लखेवाली स्टेशन से होते हुए रात 11:45 बजे फाजिल्का पहुंचेगी।
वापसी में 14508 नंबर से फाजिल्का से यह गाड़ी रात्रि 2:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और सुबह 4:50 बजे बठिंडा पहुंचेगी और पांच बजकर पांच मिनट पर रवाना होगी। करीब 7:30 बजे पटियाला, सुबह नौ बजे अंबाला, सुबह 10:05 बजे करनाल रुकती है। दोपहर 12:45 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है।
विज्ञापन

अजमेर-जम्मूतवी गाड़ी के किराए में राहत
करनाल। रेलवे ने करनाल से गुजरने वाली जम्मू-अजमेर ट्रेन का विशेष किराया अब सामान्य कर दिया है। इस गाड़ी को त्योहारी विशेष के रूप में चलाया जा रहा था। कोरोना काल से पूर्व यह सामान्य गाड़ी थी। 15 नवंबर की रात रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। कोरोना काल में इस ट्रेन से सामान्य श्रेणी में पुरानी दिल्ली से करनाल तक 100 रुपये किराया लगता था जो अब 90 रुपये हो गया है। स्लीपर क्लास में 415 रुपये की जगह 175 रुपये किराया हो गया है। करनाल से बालाजी मेंहंदीपुर के लिए यात्री इस गाड़ी में सफर करते हैं वहीं जयपुर के लिए भी यह गाड़ी मुफीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन में जम्मू-अजमेर 12414 गाड़ी जम्मू से शाम 6:15 बजे चलती है और करनाल में रात्रि 1:40 बजे पहुंचती है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह रात्रि 3:50 बजे पहुंचेगी और अलसुबह 4:15 बजे प्रस्थान करती है। सुबह पांच बजे गुरुग्राम, सुबह 9:40 बजे जयपुर तथा दोपहर 12:10 बजे अजमेर पहुंचती है।
अप में अजमेर-जयपुर 12413 नंबर से दोपहर 2:05 बजे चलती है। शाम 4:15 बजे जयपुर पहुंचती है। शाम 5:35 बजे बांदीपुरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव है। इस स्टेशन के समीप ही बालाजी धाम है। रात्रि 8:40 बजे गुरुग्राम, रात्रि 9:45 बजे पुरानी दिल्ली में ठहराव है। रात्रि 10:10 बजे पुरानी दिल्ली से प्रस्थान का समय है। रात्रि 11:30 बजे करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। अगले दिन सुबह 7:35 बजे जम्मू पहुंचाती है।

यात्रियों की मांग है कि जम्मू-अजमेर गाड़ी को पुरानी दिल्ली के बजाय दिल्ली बाईपास के रास्ते से चलाया जाए। इससे इसके प्रस्थान स्थल से गंतव्य तक के कुल सफर में 50 मिनट का समय बचेगा, क्योंकि करनाल से दिल्ली के लिए और भी कई गाड़ियां उपलब्ध हैं।
- अंशुल नारंग, पदाधिकारी, रेल यात्री संघ करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed