फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now corona sample report will you get on sms and whatsapp

अब एसएमएस या फिर वाट्सअप से मिलेगी कोरोना टेस्ट की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now corona sample report will you get on sms and whatsapp
कोरोना टेस्ट कराने वाले लोगों को जल्द ही पॉजिटिव और नेगेटिव होने की रिपोर्ट मैसेज या वाट्सअप से मिल सकेगी। इसके लिए मेडिकल कालेज का आईटी विभाग तैयारी में जुटा है। संभावना है कि सप्ताह के अंत तक यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस समय कल्पना चावला मेडिकल कालेज में कोरोना के सैंपल लिये जाते हैं और यहां पर स्थापित वीआरडीएल लैब से रिपोर्ट आती है। इस समय केवल पॉजिटिव आने वाले लोगों को ही टेलीफोनिक रिपोर्ट की जानकारी दी जाती है। नेगेटिव आने वाले लोगों को रिपोर्ट के लिए चक्कर लगाना पड़ता है। कालेज प्रबंधन की ओर से इमरजेंसी के पास में नेगेटिव आए लोगों की एक लिस्ट चस्पा की जाती है, लेकिन इसको लेकर काफी संशय समेत लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। दूसरा अगर कोई सरकारी या फिर गैर सरकारी कर्मचारी है तो उसे ड्यूूटी पर जाने से पहले टेस्ट कराना होता है। टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उसे ड्यूटी ज्वाइन कराई जाती है, लेकिन कालेज द्वारा ऐसी कोई रिपोर्ट कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं कराई जाती है। काफी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनको रिपोर्ट नहीं मिल पाती है, बल्कि संबंधित को मौखिक रूप से ये बता दिया जाता है कि वह नेगेटिव है। अगर कोई पाजिटिव मिलता है तो पहले उसे फोन पर जानकारी दी जाती है और बाद में उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल कालेज में दाखिल करा देती है।
विज्ञापन

जल्द लागू होगी व्यवस्था : डा. दुरेजा
इस बारे में मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जेसी दुरेजा का कहना है कि प्रबंधन के पास ऐसी शिकायतें आई थीं कि लोगों को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट लेने में परेशानी आती है। इसके चलते ही कालेज ऐसी व्यवस्था बना रहा है, जिससे की टेस्ट कराने वाले को मोबाइल पर या तो मैसेज या फिर वाट्सअप पर रिपोर्ट दी जा सके। हमारा प्रयास रहेगा कि रिपोर्ट के लिए किसी भी व्यक्ति को मेडिकल कालेज ना आना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed