फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now Bijana Dr. Ambedkar's posters torn, flag dropped, Karnal

अब बीजना में डॉ. अंबेडकर का पोस्टर फाड़ा, ध्वज गिराया

Tue, 27 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 27 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Now Bijana Dr. Ambedkar's posters torn, flag dropped, Karnal
अब बीजना में डॉ. अंबेडकर का पोस्टर फाड़ा, ध्वज गिराया - फोटो : Amar Ujala
गांव बीजना में रविवार की देर रात कुछ शरारती तत्वों ने निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में लगे बाबा साहब के पोस्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं शरारती तत्वों ने जमीन पर लगे बाबा साहब के ध्वज को भी गिरा दिया और झंडे के पाइप को भी तोड़ने का प्रयास किया। बाबा साहब की प्रतिमा व ध्वज के अपमान से समाज के लोगों में रोष पनप गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


अंबेडकर समाज के लोगों ने गांव के ही दूसरे समाज के लोगों पर प्रतिमा खंडित करने का आरोप लगाया है। गांव में तनाव की स्थिति है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अंबेडकर समाज के लोगों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव बीजना की पंचायत ने अंबेडकर समाज के लोगों को वर्ष 2014 में अंबेडकर भवन के लिए जमीन मुहैया करवाई थी, लेकिन एक अन्य समाज के लोग इस जमीन पर सार्वजनिक भवन बनाने की मांग कर रहे थे, जबकि अंबेडकर समाज के लोग यहां अंबेडकर भवन ही बनाना चाह रहे थे। इसको लेकर दूसरे समाज के लोग न्यायालय में पहुंच गए थे। इसी वर्ष नवंबर में कोर्ट ने इस जमीन को पंचायत की मलकियत करार दे दिया था।
विज्ञापन


जिसके बाद एक प्रस्ताव पास कर 1 कनाल 14 मरले जमीन अंबेडकर समाज को दे दी थी। इस जमीन को लेकर अंबेडकर समाज व एक अन्य समाज के बीच तनातनी चली हुई थी। इस बारे में सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अंबेडकर समाज के प्रधान रामकुमार, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, कदम सिंह, बलवान सिंह, रामकुमार फौजी, नवरत्न, सुरेश कुमार, करण सिंह आदि ने बताया कि गत रात दूसरे समाज के कुछ शरारती तत्वों ने अंबेडकर साहब के पोस्टर को फाड़ा और ध्वज को छीन्नभिन्न कर दिया। इस घटना से अंबेडकर समाज के लोगों के भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।

जमीन का हुआ बंटवारा
गांव बीजना में मामले को लेकर मौजिज लोगों की एक बैठक हुई। इसमें पंचायत की जमीन को दो हिस्सों में बांटा गया। इसका एक हिस्सा अंबेडकर समाज व दूसरे हिस्सा एक अन्य समुदाय को दे दिया गया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि महक सिंह राणा ने इस मामले की पुष्टि की है। अंबेडकर समाज के प्रधान रामकुमार का कहना है कि वे पंचायत के फैसले से खुश है लेकिन जिन लोगों ने बाबा साहेब का अपमान किया है उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।

पंचायत ने दी थी अंबेडकर भवन के लिए जमीन
सरपंच प्रतिनिधि महक सिंह राणा ने बताया कि पंचायत ने प्रस्ताव पास कर अंबेडकर भवन के लिए समाज के लोगों को एक कनाल 14 मरले जमीन दे दी थी और पंचायत को अंबेडकर भवन के निर्माण पर कोई एतराज नहीं है। प्रतिमा व ध्वज को क्षतिग्रस्त करने के मामले को लेकर गांव के कुछ लोगों पर संदेह है और मामले को लेकर दूसरे समाज के लोगों ने शाम तक का समय मांगा है।


बुढ़ेड़ा खालसा : आज सौंपेगी कमेटी रिपोर्ट
बता दें कि गांव बुढ़ेड़ा खालसा में भी अंबेडकर भवन को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष इसे अंबेडकर भवन की जमीन बता रहा है तो दूसरी ओर पंचायत यहां पर कम्यूनिटी सेंटर बनाना चाह रही है। तीन दिन पहले समाज के लोगों ने लघु सचिवालय के बाहर जमकर हंगामा काटा था और जाम भी लगाये रखा था। बाद में एसडीएम ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी, जो मंगलवार को इस मामले को लेकर रिपोर्ट सौैंपेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed