फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   now about only 100 operation being only

हर माह होती थी 400 मरीजों की सर्जरी, अब 100 से भी हुई कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
now about only 100 operation being only
जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना की दूसरी लहर में अस्पताल में रोजाना होने वाली ओपीडी पहले की अपेक्षा करीब 90 प्रतिशत तक कम हुई हैं। ओपीडी के लिए कक्षों में डॉक्टर भी दोपहर को 12 बजे तक ही जांच के लिए बैठते हैं। इस दौरान सभी प्रकार की सामान्य बीमारियों की जांच के लिए इक्का-दुक्का व्यक्ति अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा हर माह होने वाली सर्जरियां भी काफी कम हो गईं हैं। ये सर्जरियां 400 से घटकर 100 से भी कम हो गई हैं। केवल इमरजेंसी में ही मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों की रोजाना 2 हजार से ज्यादा ओपीडी होती थी। अब ये घटकर 200 से भी कम हो गई हैं। कोरोना और लॉकडाउन, दोनों के कारण के चलते मरीज नागरिक अस्पताल में आने की बजाय अपने आसपास स्थित निजी अस्पतालों व क्लीनिकों से दवाइयां लेकर इलाज करवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। वर्ष 2020 में कोरोना की पहली लहर कम होने के बाद अस्पताल में बंद ओपीडी फिर से शुरू होकर प्रतिदिन की 1200 से ज्यादा होने लगी थी। अब फिर से हालात पहले की तरह हो गए हैं। कोरोना काल से पहले नागरिक अस्पताल में रोजाना एक दर्जन से ज्यादा सर्जरी होती थी। इनमें गर्भवती महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी, पथरी, रसौली व अन्य बीमारियों की सर्जरी शामिल थी। अब केवल गर्भवती महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी के लिए ही सर्जरी हो रही है। इसके अलावा अगर कोई मरीज गंभीर है तो उसकी सर्जरी की जा रही है। महीने भर में 400 के करीब होने वाली सर्जरी अब घटकर 100 से भी कम रह गई है।
विज्ञापन

वेटिंग में रखे गए मरीज
हालांकि सर्जरी करवाने वाले काफी मरीज निजी अस्पतालों में भी सर्जरी करवा रहे हैं, लेकिन जो मरीज पहले से ही सरकारी अस्पताल से अपना इलाज करवा रहे हैं, वे अभी वेटिंग में हैं। जिनको ज्यादा दिक्कत नहीं है, ऐसे मरीजों का फिलहाल दवाएं देकर ही इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में होने पर ही सर्जरी व ओपीडी सुचारु हो पाएगी। जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. रेनू चावला ने कहा कि ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों की संख्या फिलहाल काफी कम है। डॉक्टर दोपहर तक मरीजों की जांच कर रहे हैं। महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी व इमरजेंसी में सर्जरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed