फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now 20 minutes ago at 7:20 am bus will be available for Katra

अब 20 मिनट पहले सुबह 7:20 बजे मिलेेगी कटरा के लिए बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Now 20 minutes ago at 7:20 am bus will be available for Katra
करनाल। करनाल समेत जीटी बेल्ट के विभिन्न जिलों से वैष्णो देवी मां के दर्शनों के लिए जाने वाले बस यात्रियों को अब 20 मिनट पहले घर से निकलना होगा। रोडवेज ने करनाल से कटरा तक जाने वाली बस के चलने के समय में बदलाव कर दिया है। शनिवार से यह बस अपने पूर्व समय से 20 मिनट पहले सुबह 7:20 बजे करनाल के पुराने बस अड्डे से मिला करेगी। अभी तक बस का समय सुबह 7:40 बजे का था।
विज्ञापन

यात्रियों की मांग पर रोडवेज ने समय में यह बदलाव किया है। करनाल की यह बस रात करीब 9 बजे कटरा पहुंचती थी, ऐसे में यात्रियों को कटरा से आगे यात्रा करने और कमरा आदि लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं कोरोना के कारण अभी बस केवल लखनपुर बार्डर तक जाती है, ऐसे में यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रोडवेज ने समय बदला है। करनाल से समय बदलने के साथ कटरा पहुंचने का समय भी आधा घंटा पहले का तय किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

अगले दिन सुबह वापसी के लिए चलती है बस
करनाल डिपो से तीन बसें कटरा के लिए रिजर्व हैं। रोजाना एक बस ही रवाना होती है। जो अगले दिन कटरा से दिल्ली तक के लिए सुबह साढ़े 6 बजे वापसी के लिए चलती है। करनाल में शाम 7 बजे के करीब पहुंचने का समय है, वहीं रात 10 बजे दिल्ली पहुंचती है। दिल्ली रात रुकने के बाद अगले दिन दिल्ली से चंडीगढ़ तक यही बस चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला से भी जाते हैं यात्री
करनाल डिपो से चलने वाली इस बस पर रोजाना करनाल के अलावा पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला से भी यात्री वैष्णो देवी के लिए जाते हैं। कुछ यात्री एडवांस में टिकट बुक करते हैं। पानीपत के यात्री निर्धारित समय से पहले बस पकड़ने के लिए करनाल पहुंचते हैं।

यात्रियों की मांग पर कटरा की बस के समय में फेरबदल किया है। अब बस रोजाना सुबह 7:20 बजे चलेगी। किसी भी तरह की शंका या जानकारी के लिए यात्री करनाल डिपो के हेल्पलाइन नंबर 0184-2251158 पर संपर्क कर सकते हैं। - कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed