{"_id":"66b17ad3b31e5a21550bc824","slug":"notice-to-school-operators-challan-issued-for-buses-karnal-news-c-18-knl1008-446053-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्कूल संचालकों को नोटिस, बसों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्कूल संचालकों को नोटिस, बसों के काटे चालान
विज्ञापन
घरौंडा/करनाल। एसडीएम घरौंडा ने परिवहन विभाग की टीम को साथ लेकर सोमवार को जीटी रोड व अन्य जगहों पर स्कूली वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एसडीएम ने खामी पाए जाने पर छह वाहनों के मौके पर चालान किए।
जांच के दौरान कुछ वाहन सफेद रंग व ओवर स्पीड चलते हुए पाए गए और कुछ स्कूल वाहन चालक बच्चों को सड़क पर ही उतारते दिखे। एसडीएम ने चेकिंग उपरांत मौके पर ही लापरवाही करने वाले वाहनों से संबंधित स्कूल संचालकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए। उन्होंने घरौंडा क्षेत्र के सभी स्कूल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में स्कूल वाहनों में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक स्कूल संचालक को हरियाणा मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। स्कूल वाहनों की फिटनेस को लेकर भविष्य में प्रशासन की ओर से निरंतर चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।